Anganwadi Recruitment 2023: आंगनबाड़ी में नौकरी खोज रही महिला उम्मीदवारों के लिए एक बेहद ही काम की खबर है। आंगनबाड़ी में सुपरवाइजर और वर्कर सहित कई सारे पदों के लिए वैकेंसी निकली है। इस वैकैंसी के लिए आवेदन मंगाए जा रहे हैं। आवेदन 17 फरवरी से से ही शुरू हो चुके हैं और फॉर्म अप्लाई करने की लास्ट डेट 9 मार्च 2023 है। हालांकि आपको बताते चलें कि ये वैकेंसी महिला एवं बाल विकास विभाग, पंजाब की तरफ से निकाली गई है। यानि अगर आप इसमें सेलेक्ट हो जाती हैं तो आपको पंजाब में ही नौकरी करनी होगी।
