एमफिल और पीएचडी की पढ़ाई कर रहे छात्रों के लिए खुशखबरी है। विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) ने एमफिल (MPhil) और पीएचडी (PhD) छात्रों के लिए शोध प्रबंध यानी थीसिस (thesis) जमा कराने की डेटलाइन अगले साल 30 जून तक बढ़ा दी है।

यूजीसी के सचिव रजनीश जैन (UGC Secretary Rajnish Jain) ने एक बयान में कहा कि शोधकर्ताओं के व्यापक हित को ध्यान में रखते हुए, विश्वविद्यालय एमफिल और पीएचडी छात्रों को अपने शोध प्रबंध जमा करने के लिए 31 दिसंबर के बाद छह और महीने यानी 30 जून, 2022 तक का समय दे सकते हैं।
उन्होंने कहा कि यह भी अधिसूचित किया जाता है कि शोध प्रबंध जमा करने की अवधि को विस्तार देकर जून तक किए जाने की घोषणा ऐसे सभी छात्रों पर लागू होगी, जिनके शोध प्रबंध जमा कराने की नियत तारीख 30 जून या उससे पहले है।
जैन ने आगे कहा कि जैसा कि ऊपर उल्लेख किया गया है, छह महीने का विस्तार दो सम्मेलनों में प्रस्तुति और प्रकाशन के साक्ष्य प्रस्तुत करने के लिए भी दिया जा सकता है। बहरहाल, फेलोशिप की अवधि केवल पांच साल ही रहेगी।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।