Get App

MPhil और PhD छात्रों को बड़ी राहत, UGC ने जून 2022 तक बढ़ाई थीसिस जमा करने की डेडलाइन

MPhil और PhD थीसिस जमा करने के लिए 6 महीने का अतिरिक्त समय और दिया है

MoneyControl Newsअपडेटेड Dec 02, 2021 पर 2:44 PM
MPhil और PhD छात्रों को बड़ी राहत, UGC ने जून 2022 तक बढ़ाई थीसिस जमा करने की डेडलाइन
MPhil-PhD छात्रों को बड़ी राहत

एमफिल और पीएचडी की पढ़ाई कर रहे छात्रों के लिए खुशखबरी है। विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) ने एमफिल (MPhil) और पीएचडी (PhD) छात्रों के लिए शोध प्रबंध यानी थीसिस (thesis) जमा कराने की डेटलाइन अगले साल 30 जून तक बढ़ा दी है।

यूजीसी के सचिव रजनीश जैन (UGC Secretary Rajnish Jain) ने एक बयान में कहा कि शोधकर्ताओं के व्यापक हित को ध्यान में रखते हुए, विश्वविद्यालय एमफिल और पीएचडी छात्रों को अपने शोध प्रबंध जमा करने के लिए 31 दिसंबर के बाद छह और महीने यानी 30 जून, 2022 तक का समय दे सकते हैं।

Jammu and Kashmir: खुर्रम परवेज की गिरफ्तारी पर संयुक्त राष्ट्र की टिप्पणी से भड़का भारत, OHCHR पर साधा निशाना

उन्होंने कहा कि यह भी अधिसूचित किया जाता है कि शोध प्रबंध जमा करने की अवधि को विस्तार देकर जून तक किए जाने की घोषणा ऐसे सभी छात्रों पर लागू होगी, जिनके शोध प्रबंध जमा कराने की नियत तारीख 30 जून या उससे पहले है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें