UGC NET Exam 2022: यूजीसी नेट परीक्षा का एडमिट कार्ड ugcnet.nta.nic.in पर जारी, यहां जानें पूरा शेड्यूल

NTA ने कल 23 सितंबर को होने वाली UGC NET के तीसरे फेज की परीक्षा के लिए अपनी आधिकारिक वेबसाइट- ugcnet.nta.nic.in पर एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं

अपडेटेड Sep 22, 2022 पर 12:00 PM
NTA ने घोषणा की है कि परीक्षा कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) मोड में आयोजित की जाएगी

UGC NET Phase 3 Exams 2022: यूजीसी नेट परीक्षा का इंतजार कर रहे हजारों छात्रों का इंतजार खत्म हो गया है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) शुक्रवार 23 सितंबर से यूजीसी नेट फेस 3 की परीक्षा आयोजित करेगी। NTA ने कल 23 सितंबर को होने वाली UGC NET के तीसरे फेज की परीक्षा के लिए अपनी आधिकारिक वेबसाइट- ugcnet.nta.nic.in पर एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं।

ये भी पढ़ें- भारत कब तक बनेगा UN की सुरक्षा परिषद का स्थायी सदस्य? एस जयशंकर ने दिया यह जवाब

जो उम्मीदवार 23 सितंबर को यूजीसी नेट परीक्षा में शामिल होंगे, वे ugcnet.nta.nic.in पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। NTA ने बताया कि 23 सितंबर को असमिया, बंगाली, बोडो और उर्दू विषयों के लिए UGC NET परीक्षा आयोजित की जाएगी।


कब और कैसे होगी परीक्षा?

NTA ने घोषणा की है कि परीक्षा कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) मोड में आयोजित की जाएगी। यूजीसी नेट के तीसरे फेज की परीक्षा 23, 29 और 30 सितंबर तथा 1, 8, 10, 11, 12, 13 और 14 अक्‍टूबर 2022 को आयोजित की जाएगी। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए अपने रजिस्‍ट्रेशन नंबर और अन्‍य डिटेल्‍स की मदद से वेबसाइट पर लॉगिन करना होगा।

यहां देखें पूरा शेड्यूल

23 सितंबर: असमिया, बंगाली, बोडो, उर्दू

29 सितंबर: कॉमर्स, इलेक्ट्रॉनिक साइंस, विजुअल आर्ट

30 सितंबर: एनवायरनमेंट साइंस, हिंदी, मैनेजमेंट

1 अक्टूबर: कन्नड़, मलयालम, मराठी, पंजाबी, सामाजिक कार्य, समाजशास्त्र, तेलुगु

8 अक्टूबर: कंप्यूटर साइंस और अप्लीकेशन

10 अक्टूबर: इतिहास

11 अक्टूबर: एंथ्रोपोलॉजी, म्यूजिक, पॉलिटिकल साइंस, पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन

12 अक्टूबर: एजुकेशन, जियोग्राफी, उड़िया, तमिल

13 अक्टूबर: अंग्रेजी

14 अक्टूबर: एडल्ट एजुकेशन

इस लिंक पर क्लिक कर डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

UGC NET Phase 3 Admit Card 2022

ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

स्‍टेप 1: एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले यूजीसी की आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जाएं।

स्‍टेप 2: इसके बाद होमपेज पर दिख रहे एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।

स्‍टेप 3: अब लॉगिन पेज पर अपनी डिटेल्‍स दर्ज कर सब्मिट कर दें।

स्‍टेप 5: फिर एडमिट कार्ड आपके स्‍क्रीन पर खुल जाएगा, अब इसे डाउनलोड कर लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।