Get App

UGC NET Result 2024: यूजीसी नेट फाइनल आंसर की जारी, अब लाखों छात्र कर रहे हैं रिजल्ट का इंतजार

UGC NET Result 2024: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) जल्द ही UGC NET रिजल्ट 2024 के नतीजे घोषित कर सकती है। टेस्टिंग एजेंसी ने UGC NET 2024 के फाइनल आंसर की जारी कर दिए हैं। कैंडिडेट्स आधिकारिक UGC NET वेबसाइट- ugcnet.nta.ac.in पर विजिट कर देख सकते हैं। छात्रों का रिजल्ट का इंतजार जल्द ही खत्म होने वाला है

MoneyControl Newsअपडेटेड Oct 13, 2024 पर 12:06 PM
UGC NET Result 2024: यूजीसी नेट फाइनल आंसर की जारी, अब लाखों छात्र कर रहे हैं रिजल्ट का इंतजार
UGC NET Result 2024: यूजीसी नेट एक राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा है, जिसका आयोजन साल में दो बार होता है।

यूजीसी नेट (UGC NET) परीक्षा में शामिल कैंडिडेट्स के लिए एक बड़ी खबर सामने आई है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने यूजीसी नेट परीक्षा 2024 की फाइनल आंसर की जारी कर दी है। जिन लोगों ने परीक्षा दी है वो छात्र एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.ac.in पर विजिट कर फाइनल आंसर की देख सकते हैं। इसे डाउनलोड भी कर सकते हैं। इसके अलावा कैंडिडेट्स डायरेक्ट लिंक से भी पीडीएफ फॉर्मेट में आंसर की को डाउनलोड कर सकते हैं। लाखों छात्र लंबे समय से आंसर की का इंतजार कर रहे थे। अब संभावना जताई जा रही है कि टेस्टिंग एजेंसी जल्द ही नतीजे घोषित कर देगी।

बता दें कि यूजीसी नेट एक राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा है। जिसका आयोजन साल में दो बार होता है। यह परीक्षा उन उम्मीदवारों के लिए है जो विश्वविद्यालयों और कॉलेजों में असिस्टेंट प्रोफेसर और जूनियर रिसर्च फेलोशिप (JRF) के लिए अप्लाई करना चाहते हैं। यूजीसी नेट सर्टिफिकेट की वैलिडिटी आजीवन होती है, जबकि जेआरएफ के लिए यह सर्टिफिकेट तीन सालों तक ही मान्य होता है।

फाइनल आंसर की कैसे डाउनलोड करें?

1- यूजीसी नेट फाइनल आंसर की 2024 चेक करने के लिए एनटीए की ऑफिशियल वेबसाइट ugcnet.nta.ac.in पर जाना होगा।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें