नेशनल टेस्टिंग एजेंसी यानी NTA ने 22 फरवरी को यूनिवर्सिटी ग्रांट कमीशन (UGC) नेशनल एलिजिबिलिटी टेस्ट (NET) दिसंबर 2024 सेशन का रिजल्ट जारी कर दिया है। कैंडिडेट्स UGC NET की आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.ac.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। यूजीसी नेट दिसंबर 2024 परीक्षा 3 जनवरी, 6 जनवरी, 7 जनवरी, 8 जनवरी 9, 10, 16 , 21 और 27 जनवरी 2025 को कराई गई थी। परीक्षा दो पालियों में निर्धारित थी। पहली पाली की परीक्षा सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक थी। जबकि दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक थी।
वहीं प्रोविजनल आंसर की 31 जनवरी को जारी हुई थी। यहां आपत्ति दर्ज करवाने के लिए उम्मीदवारों को 3 फरवरी तक का समय दिया गया था। वहीं अब रिजल्ट जारी कर दिया है। नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए सबसे पहले अपने नतीजे देख सकते हैं। इसके लिए एप्लीकेशन नंबर और जन्मतिथि दर्ज करना होगा।
इस डायरेक्ट लिंक पर ऐसे चेक करें नतीजे
1 - UGC NET की ऑफिशियल वेबसाइट ugcnet.nta.ac.in पर जाएं।
2 - होमपेज पर मौजूद 'UGC NET December 2024 Result' लिंक पर क्लिक करें।
3 - अपना एप्लिकेशन नंबर और डेट ऑफ बर्थ दर्ज करें।
4 - फिर 'Submit' बटन पर क्लिक करें। आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देने लगेगा।
5 - अपने स्कोरकार्ड को डाउनलोड करें और भविष्य के उपयोग के लिए इसका प्रिंटआउट निकाल लें।
6.49 लाख लोगों ने दी थी परीक्षा
इस बार की परीक्षा कंप्यूटर-आधारित (CBT) मोड में कराई गई थी। जिसमें 85 विषयों को शामिल किया गया। यह परीक्षा 16 सेशनों में 266 शहरों के 558 परीक्षा केंद्रों पर कराई गी थी। इसमें कुल 8,49,166 कैंडिडेट्स ने रजिस्ट्रेशन कराया था। जिनमें से 6,49,490 लोगों ने परीक्षा दी थी। वहीं इस साल JRF और असिस्टेंट प्रोफेसर के लिए योग्य 5,158 कैंडिडेट्स क्वालिफाई हुए हैं। वहीं, PhD और असिस्टेंट प्रोफेसर के लिए 48,161 कैंडिडेट्स एलिजिबल हैं। इसके अलावा, केवल PhD के लिए 1,14,445 कैंडिडेट्स एलिजिबल हैं।