UK Board Class 10,12 results: उत्तराखंड बोर्ड के 10वीं और 12वीं के नतीजे जारी,जनमत बागेश्वर ने 12वीं और प्रियांशी रावत ने 10वीं में किया टॉप

UK Board Class 10,12 results: अगर आप भी नतीजे जारी करना चाहते हैं तो नीचे दिए गए दो लिंक पर क्लिक करके चेक कर सकते हैं। ये लिंक ubse.uk.gov.in और uaresults.nic.in है। उत्तराखंड बोर्ड की परीक्षा 27 फरवरी से 16 मार्च के बीच हुई थी।

अपडेटेड Apr 30, 2024 पर 1:45 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
UK Board Class 10,12 results: चेक करें टॉपर के नाम और डाउनलोड करें स्कोरकार्ड

UK Board Class 10,12 results: उत्तराखंड बोर्ड ने 30 अप्रैल को 10वीं और 12वीं के नतीजे जारी कर दिए हैं। अगर आप भी नतीजे जारी करना चाहते हैं तो नीचे दिए गए दो लिंक पर क्लिक करके चेक कर सकते हैं। ये लिंक ubse.uk.gov.in और uaresults.nic.in है। उत्तराखंड बोर्ड की परीक्षा 27 फरवरी से 16 मार्च के बीच हुई थी।

2024 में उत्तराखंड के करीब 2,10,354 छात्रों ने 10वीं और 12वीं की परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन कराया था। इसमें 1,15,606 छात्रों ने 10वीं और 94,748 स्टूडेंट्स ने 12वीं की परीक्षा में शामिल हो रहे हैं। एक साल पहले 2023 में कुल 2.5 लाख स्टूडेंट्स ने परीक्षा में शामिल होने के लिए आवेदन भरा था।

10वीं की परीक्षा में प्रियांशी रावत ने टॉप किया है। उन्हें 500 में 500 नंबर मिले हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, UBSE Class 12वीं की परीक्षा में दो छात्रों ने 97.60-97.60 फीसदी के साथ टॉप किया है। इनमें अल्मोड़ा विवेकानंद के स्टूडेंट पीयूष खोलिया और हल्द्वानी हरगोविंद सुयान की छात्रा कंचन जोशी हैं। दोनों को 500 में 488 नंबर हासिल हुए हैं। पास होने वाले छात्रों की बात करें तो लड़कों के मुकाबले लड़कियों ने बाजी मार ली है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।