UPMSP UP Board Exam 2024 Schedule: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) ने शैक्षणिक वर्ष 2023-2024 के लिए हाई स्कूल (कक्षा 10) और इंटरमीडिएट (कक्षा 12) बोर्ड परीक्षाओं के लिए डेटशीट जारी कर दी है। हाई स्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं एक साथ 22 फरवरी 2024 से शुरू होकर 9 मार्च 2024 तक चलेंगी। छात्र UPMSP बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर डेटशीट देख सकते हैं। एग्जाम में शामिल होने जा रहे छात्र-छात्राएं पोर्टल पर जाकर इसे डाउनलोड कर सकते हैं।
UPMSP की तरफ से बताया गया है कि यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं 22 फरवरी, 2024 से 9 मार्च तक दो सत्रों में आयोजित की जाएंगी। पहली पाली सुबह 8 बजे से 11.15 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 2 बजे से शाम 5.15 बजे तक आयोजित की जाएगी। इसके साथ ही यूपी बोर्ड की प्रैक्टिकल परीक्षाओं की तारीखें भी घोषित कर दी गई हैं। प्रैक्टिकल एग्जाम 25 जनवरी से 9 फरवरी, 2024 के बीच होंगी।
यूपी बोर्ड प्रैक्टिकल परीक्षा का पहला राउंड 25 जनवरी से 1 फरवरी तक आगरा, सहारनपुर, बरेली, लखनऊ, झांसी, चित्रकूट, फैजाबाद, आजमगढ़, देवीपाटन और बस्ती जिलों में होगा। जबकि यूपी बोर्ड प्रैक्टिकल परीक्षा राउंड 2 इसके बाद 2 फरवरी से 9 फरवरी तक अलीगढ़, मेरठ, मोरादाबाद, कानपुर, प्रयागराज, मिर्जापुर, वाराणसी और गोरखपुर में होगा। 5 जनवरी से 12 जनवरी 2024 तक मध्य विद्यालय प्रशासन स्कूल स्तर पर कक्षा 12 के छात्रों की उत्तर प्रदेश प्री-बोर्ड प्रैक्टिकल परीक्षा आयोजित करेगा।
55 लाख छात्रों ने कराया रजिस्ट्रेशन
यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए इस साल कुल 55,08,206 छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया है। हालांकि, ये संख्या 2023 की तुलना में कम है। पिछले साल 58,84,634 छात्रों ने 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं के लिए रजिस्ट्रेशन कराया था। इनमें 10वीं बोर्ड परीक्षा के लिए 29, 54, 034 और 12वीं बोर्ड परीक्षा के लिए 25, 49, 827 छात्रो ने ऑनलाइन अप्लाई किया था। बोर्ड की कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं की परीक्षाएं राज्य के 75 जिलों में 7,864 केंद्रों पर आयोजित की जाएंगी। यूपी सरकार ने किसी भी व्यक्ति को धोखाधड़ी करते हुए पाए जाने पर कई कठोर दंड दिशानिर्देश लागू किए हैं।