Get App

UP Board Result 2023: यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट जारी, हाई स्कूल में 89.78% और इंटरमीडिएट में 75.52% स्‍टूडेंट्स हुए पास

इस साल UP Board 10वीं की परीक्षा के लिए कुल 27 लाख से अधिक छात्रों ने अपना रजिस्ट्रेशन करवाया था। जबकि कक्षा 10वीं के परीक्षा में 2,08,953 छात्र शामिल नहीं हुए थे। वहीं, 12वीं कक्षा की परीक्षा में कुल 27,69,258 छात्र शामिल हुए थे, जबकि 2022 में 22.37 लाख छात्र शामिल हुए थे

Curated By: Akhileshअपडेटेड Apr 25, 2023 पर 1:57 PM
UP Board Result 2023: यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट जारी, हाई स्कूल में 89.78% और इंटरमीडिएट में 75.52% स्‍टूडेंट्स हुए पास
UP Board Result 2023: यूपी बोर्ड का रिजल्ट आज 25 अप्रैल को दोपहर 1:30 बजे प्रयागराज के जिला मुख्यालय से घोषित किया गया

UP Board Class 10th and 12th Result 2023: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) ने मंगलवार (25 अप्रैल) को कक्षा 10वीं और 12वीं का रिजल्ट (UPMSP released Class 10th and 12th Result 2023) जारी कर दिया। 10वीं और 12वीं का रिजल्ट आज 25 अप्रैल को दोपहर 1:30 बजे प्रयागराज माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के मुख्यालय से घोषित किया गया। जो छात्र हाई स्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा में शामिल हुए थे, वे अपना रिजल्ट (UP Board 10th, 12th) UP बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in और upresults.nic.in पर जाकर चेक कर सकते हैं। इसके अलावा छात्र डायरेक्ट इस लिंक https://upresults.nic.in/ पर क्लिक करके भी यूपी बोर्ड 10th और 12th का रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

10वीं में 89.78% और 12वीं में 75.52% स्‍टूडेंट्स हुए पास

यूपी बोर्ड के डायरेक्टर डॉ महेन्द्र देव और यूपी बोर्ड के सचिव दिब्य कांत शुक्ल ने रिजल्ट घोषित किया। प्रेस कॉन्फेंस में उन्होंने बताया कि यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं की परीक्षा में कुल 89.78% और 12वीं में 75.52% स्‍टूडेंट्स पास हुए हैं। हाईस्कूल में 86.64 लड़के और 93.34 फीसदी लड़कियों ने बाजी मारी हैं। वहीं, इंटरमीडिएट में 69.34 लड़के और 83.00 फीसदी लड़कियां पास हुई हैं। पिछले साल हाई स्कूल में 88.18 फीसदी छात्र पास हुए थे। जबकि इंटरमीडिएट में 85.33 फीसदी स्‍टूडेंट्स पास हुए थे।

कब हुआ था एग्जाम?

सब समाचार

+ और भी पढ़ें