UPPSC Recruitment 2022: UP में मेडिकल ऑफिसर के लिए निकली बंपर वैकेंसी, जानिए कैसे करें अप्लाई

UPPSC Recruitment 2022: उत्तर प्रदेश पब्लिक सर्विस कमीशन ने एक नोटिफिकेशन जारी किया है। जिसमें मेडिकल ऑफिसर के पद पर योग्य उम्मीदवारों से आवेदन मांगे गए हैं। 2 जनवरी 2023 तक रजिस्ट्रेशन फीस जमा कर सकते हैं। MBBS की डिग्री और संबंधित डिसिप्लिन में स्पेशिलिटी है तो आप भी अप्लाई कर सकते हैं

अपडेटेड Dec 09, 2022 पर 4:17 PM
फॉर्म भरने की अंतिम तारीख 5 जनवरी 2023 है।

UPPSC Recruitment 2022: अगर आप सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो उत्तर प्रदेश में योगी सरकार ने युवाओं को बेहतर मौका मुहैया कराया है। सूबे में मेडिकल सेक्टर में नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के पास शानदान मौका मिला है। उत्तर प्रदेश पब्लिक सर्विस कमीशन की ओर से मेडिकल ऑफिसर के पद पर बंपर वैकेंसी निकाली गई हैं। आयोग ने इसके लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। जिसमें 2382 पदों पर भर्तियां की जाएंगी। मेडिकल ऑफिसर भर्ती 2022 में रुचि रखने वाले कैंडिडेट यूपीपीएससी की वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाकर 5 जनवरी तक अप्लाई कर सकते हैं। इसके लिए 5 जनवरी 2023 आखिरी तारीख है।

2 जनवरी 2023 तक रजिस्ट्रेशन फीस जमा कर सकते हैं। इस भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने के लिए जनरल कैटेगरी, आर्थिक रुप से कमजोर वर्ग (EWS) और पिछड़ा वर्ग (OBC) से ताल्लुक रखने वाले कैंडिडेट्स को 105 रुपये रजिस्ट्रेशन फीस बैंक में जमा करना होगा। वहीं अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति यानी एससी एसटी क्लास के कैंडिडेट्स को 65 रुपये रजिस्ट्रेशन फीस के नाम पर जमा करना होगा। वहीं दिव्यांगों के लिए 25 रुपये देना होगा।

जानिए कौन कर सकते हैं अप्लाई


उत्तर प्रदेश में मेडिकल ऑफिसर पद के लिए कैंडिडेट्स की उम्र 21 साल से 40 साल के बीच होनी चाहिए। इसके साथ ही कैंडिडेट के पास मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया की ओर से मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से MBBS की डिग्री या राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग अधिनियम, 2019 के तहत मान्यता प्राप्त संबंधित मेडिकल कोर्स में यूजी की डिग्री होनी चाहिए। साथ ही कैंडिडेट मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया की ओर से मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय की संबंधित स्पेशल मेडिकल स्ट्रीम में तीन साल की पीजी डिग्री या राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग अधिनियम, 2019 (The National Medical Commission Act, 2019) के तहत मान्यता प्राप्त मेडिकल कोर्स में पीजी डिग्री भी होनी चाहिए।

Sarkari Naukri: यूपी में सरकारी नौकरी की बहार, 49,000 युवाओं को योगी सरकार देने जा रही जॉब, जानें डिटेल्स

जानिए किन पदों पर कितनी निकली वैकेंसी

गायनेकोलॉजिस्ट- 346

एनेस्थिसिस्ट-476

पीडियाट्रिशियन-418

रेडियोलॉजिस्ट-68

पैथोलॉजिस्ट-6

जनरल सर्जन-401

जनरल फिजीशियन-488

ओफ्थाल्मोलोगिस्ट- 5

ऑर्थोपिडीशियन-2

ईएनटी स्पेशलिस्ट-29

डर्मेटोलॉजिस्ट-46

साइकेट्रिस्ट-32

माइक्रोबायोलॉजिस्ट-8

फोरेंसिक स्पेशलिस्ट-52

पब्लिक हेल्थ स्पेशलिस्ट-5

कुल वैकेंसी- 2382

ऐसे करें अप्लाई

स्टेप 1- मेडिकल ऑफिसर के पद के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट- uppsc.up.nic.in पर जाएं।

स्टेप 2- वेबसाइट की होम पेज पर Latest Updates के लिंक पर क्लिक करना होगा।

स्टेप 3- इसके बाद UPPSC Medical Office Grade 2 Allopathy Post Recruitment 2022 के लिंक पर जाएं।

स्टेप 4- अगले पेज पर Apply Online के ऑप्शन पर क्लिक करें।

स्टेप 5- अब मांगी गई डिटेल्स से पहले रजिस्ट्रेशन कर लें।

स्टेप 6- रजिस्ट्रेशन के बाद एप्लीकेशन फॉर्म भर सकते हैं।

स्टेप 7- आवेदन होने के बाद प्रिंट जरूर ले लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।