UPSC ESE 2023: इंजीनियरिंग सर्विस परीक्षा 2023 का नोटिफिकेशन जारी, 4 अक्टूबर है लास्ट डेट, जानिए कैसे करें अप्लाई

UPSC ESE 2023: संघ लोक सेवा आयोग ने इंजीनियरिंग सर्विस परीक्षा का एप्लीकेशन फॉर्म आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जारी कर दिया है। आज से अप्लाई कर सकते हैं

अपडेटेड Sep 15, 2022 पर 3:23 PM
कैंडिडेट्स के पास किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से संबंधित स्ट्रीम में इंजीनियरिंग की डिग्री होनी चाहिए

UPSC ESE 2023: संघ लोक सेवा आयोग (Union Public Service Commission -UPSC) ने यूपीएससी इंजीनियरिंग सर्विस (UPSC Engineering Services) परीक्षा 2023 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। नोटिफिकेशन जारी होने के साथ ही आज से ही अप्लाई करने की प्रक्रिया भी शुरू हो गई है। कैंडिडेट्स आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर विजिट करके ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। कैंडिडेट्स 4 अक्टूबर शाम 6 बजे तक अप्लाई कर सकते हैं।

कैंडिडेट्स आधिकारिक नोटिफिकेशन पढ़ने के बाद ही अप्लाई करें। कैंडिडेट्स इस बात का ध्यान रखें कि सिर्फ नियमानुसार भरे गए एप्लीकेशन भरे गए फॉर्म ही स्वीकार किए जाएंगे। इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए कुल 327 पद भरे जाएंगे। प्रीलिम्स परीक्षा 19 फरवरी 2023 को कराई जाएगी।

शैक्षणिक योग्यता


कैंडिडेट्स के पास किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से संबंधित स्ट्रीम में इंजीनियरिंग की डिग्री होनी चाहिए।

आयु सीमा

कैंडिडेट्स की न्युतमत उम्र 21 साल और अधिक से अधिक 30 साल होनी चाहिए। आयु सीमा और इस भर्ती से संबंधित अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जारी नोटिफिकेशन जरूर पढ़ें।

फीस

सामान्य और OBC वर्ग के कैंडिडेट्स को 200 रूपये फीस देना होगा। वहीं महिला, SC और ST वर्ग के कैंडिडेट्स को फीस में छूट दी गई है।

सेलेक्शन प्रोसेस

चयन प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा और इंटरव्यू के जरिए किया जाएगा। प्रारंभिक परीक्षा में सफल कैंडिडेट्स मुख्य परीक्षा में शामिल होंगे। इसके बाद मुख्य परीक्षा में सफल हुए कैंडिडेट्स को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा।

BHEL Recruitment 2022: महारत्न कंपनी में इंजीनियर्स के लिए वैकेंसी, जानिए कैसे करें अप्लाई

जानिए कैसे करें अप्लाई

सबपसे पहले आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर विजिट करें।

होम पेज पर दिए गएWhat’s New सेक्शन में जाएं।

यहां Engineering Services (Preliminary) Examination, 2023 के लिंक पर क्लिक करें।

अब Apply के लिंक पर क्लिक करें।

मेल ID आदि दर्ज कर रजिस्ट्रेशन करें।

मांगी गई जानकारी दर्ज करें और डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें।

इसके बाद फीस जमा करके सब्मिट कर दें। फिर इसके बाद डाउनलोड करके भविष्य के लिए प्रिंट ले लीजिए।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।