UPSC ESE 2023: संघ लोक सेवा आयोग (Union Public Service Commission -UPSC) ने यूपीएससी इंजीनियरिंग सर्विस (UPSC Engineering Services) परीक्षा 2023 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। नोटिफिकेशन जारी होने के साथ ही आज से ही अप्लाई करने की प्रक्रिया भी शुरू हो गई है। कैंडिडेट्स आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर विजिट करके ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। कैंडिडेट्स 4 अक्टूबर शाम 6 बजे तक अप्लाई कर सकते हैं।
