UPSC Notification 2022: आज upsc.gov.in पर जारी होगा यूपीएससी सिविल सर्विस एग्जाम का नोटिफिकेशन, ऐसे करें अप्लाई

IAS, IPS, IRS, IFS बनना चाह रहे युवा आज से upsc.gov.in या upsconline.nic.in पर जाकर ऑनलाइन अप्लाई कर सकेंगे

अपडेटेड Feb 02, 2022 पर 5:43 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
सिविल सेवा और वन सेवा 2022 भर्ती दोनों के लिए UPSC प्रीलिम्स 2022 इसी साल 5 जून को आयोजित होने वाली है

UPSC Civil Services Notification 2022: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) आज यानी बुधवार को सिविल सेवा परीक्षा (प्रीलिम्स)- 2022 का नोटिफिकेशन जारी करेगा। IAS, IPS, IRS, IFS बनना चाह रहे युवा आज से ही upsc.gov.in या upsconline.nic.in पर जाकर ऑनलाइन अप्लाई कर सकेंगे।

संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) सिविल सेवा और भारतीय वन सेवा (IFS) प्रारंभिक परीक्षाओं (preliminary examinations) के लिए आवेदन प्रक्रिया 2 फरवरी से शुरू करेगा। आवेदन प्रक्रिया पूरी करने की अंतिम तारिख 22 फरवरी है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट upsconline.nic.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

Omicron का सब वैरिएंट BA.2 अभी तक 57 देशों में फैला, WHO ने किया आगाह


सिविल सेवा और वन सेवा 2022 भर्ती दोनों के लिए प्रारंभिक परीक्षा 5 जून, 2022 को आयोजित की जाएगी। सबसे प्रतिष्ठित और कठिन परीक्षाओं में से एक मानी जाने वाली सीएसई प्रारंभिक परीक्षा (CSE exam) केवल 1 दिन में आयोजित की जाएगी।

इस परीक्षा के माध्यम से इंडियन एडमिनिस्ट्रेटिव सर्विसेज (IAS), इंडियन फॉरेन सर्विसेज (IFS) और इंडियन पुलिस सर्विसेज (IPS) सहित अन्य अखिल भारतीय सेवाओं के लिए अधिकारियों का चयन किया जाएगा।

इसके अलावा रेलवे ग्रुप ए (इंडियन रेलवे अकाउंट्स सर्विस), इंडियन पोस्टल सर्विसेज, भारतीय डाक सेवा, इंडियन ट्रेड सर्विसेज सहित अन्य सेवाओं के लिए भी चयन किया जाता है। भारतीय वन सेवा परीक्षा की मुख्य परीक्षा में बैठने के लिए यूपीएससी सिविल सेवा प्रीलिम्स पास करना होगा। यानी दोनों प्रतियोगी परीक्षाओं का प्रीलिम्स परीक्षा कॉ़मन होगा।

महत्वपूर्ण तारीखें

- यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2022 (प्रीलिम्स) का नोटिफिकेशन जारी होने की तिथि- 2 फरवरी, 2022

- आवेदन की अंतिम तारीख - 22 फरवरी, 2022

- प्रीलिम्स परीक्षा की तिथि - 5 जून, 2022

- मुख्य परीक्षा की तिथि - 16 सितंबर 2022

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।