Omicron का सब वैरिएंट BA.2 अभी तक 57 देशों में फैला, WHO ने किया आगाह

ओमीक्रोन स्ट्रेन का बेहद घातक तेजी से फैलने वाला सब वैरिएंट BA.2 पूरी दुनिया पर अपना असर दिखा रहा है, जो लगभग 10 सप्ताह पहले दक्षिणी अफ्रीका में सामने आया था

अपडेटेड Feb 02, 2022 पर 4:08 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
ओमीक्रोन पिछले कई हफ्तों से भारत सहित दुनिया के कई देशों के लिए चिंता की वजह बना हुआ है

Omicron sub variant BA 2 : कोविड-19 के ओमीक्रोन वैरिएंट का बीए2 फॉर्म अभी तक 57 देशों में फैल चुका है। वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गनाइजेशन (WHO) ने यह बात कही है। कुछ स्टडीज में ओमीक्रोन के इस BA.2 फॉर्म के इसके ओरिजिनल वर्जन से ज्यादा खतरनाक होने की बात सामने आई है। बेहद घातक ओमीक्रोन स्ट्रेन का तेजी से फैलने वाला सब वैरिएंट पूरी दुनिया पर अपना असर दिखा रहा है, जो लगभग 10 सप्ताह पहले दक्षिणी अफ्रीका में सामने आया था।

चार सब वैरिएंट की निगरानी कर रहा है डब्ल्यूएचओ

डब्ल्यूएचओ (WHO) ने कोविड-19 (Covid 19) प्रतिबंधों को हटाने के लिए उत्सुक देशों को आगाह करते हुए कहा कि ओमीक्रोन (Omicron) का अभी भी कई देशों में अपने पीक पर पहुंचना बाकी है।


डब्ल्यूएचओ के डायरेक्टर जनरल टेड्रोस अढानोम घेबरेसस ने कहा, “किसी भी देश के सरेंडर या विक्री की घोषणा करना जल्दबाजी होगी। यह एक खतरनाक वायरस है और यह तेजी से फैल रहा है। डब्ल्यूएचओ फिलहाल BA.2 सहित ओमीक्रोन वैरिएंट (Omicron variant) चार सब वैरिएंट्स की निगरानी कर रहा है।”

Weather Updates: 4 फरवरी तक इन राज्यों में भारी बारिश की आशंका, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

93 प्रतिशत नमूनों में ओमीक्रोन के चार सब वैरिएंट

कोरोना को लेकर जारी किए गए अपने वीकली अपडेट में डब्ल्यूएचओ (WHO) ने कहा कि पिछले महीने लिए गए कोरोना के 93 प्रतिशत नमूनों में ओमीक्रोन कोरोना वायरस के सब वेरिएंट BA.1, BA.1.1, BA.2 और BA .3 पाए गए हैं. हालांकि GISAID को दी गई रिपोर्ट में पाया गया है कि अभी भी 96 प्रतिशत से ज्यादा मामले BA.1 और BA.1.1 के ही पाए गए हैं। लेकिन BA.2 से जुड़े मामलों में भी काफी तेजी से वृद्धि हुई है, जो कई म्यूटेशन के साथ तेजी से फैल रहा है। नए वैरिएंट BA.2 में कई अलग-अलग म्यूटेशन पाए गए हैं। इसमें स्पाइक प्रोटीन भी शामिल है, जिससे यह वैरिएंट और भी ज्यादा संक्रामक बनता है। WHO ने कहा है कि अभी तक 57 देशों में BA.2 के मामले सामने आए हैं।

PM Kisan Samman Nidhi: किसानों के खाते में सीधे ट्रांसफर होंगे 68,000 करोड़ रुपये, जानिए सरकार ने कितना बढ़ाया बजट

ओरिजिनल ओमीक्रोन से ज्यादा तेजी से फैलता है BA.2

यूएन हेल्थ एजेंसी ने कहा कि अभी ओमीक्रोन के सब वैरिएंट के बारे में रिसर्च की जा रही है, जिसके बाद इसके लक्षण और फैलने की स्पीड के बारे में पूरा पता चल पाएगा। अभी तक जो रिसर्च सामने आई हैं उनमें पाया गया है कि ओमीक्रोन का ये नया सब वैरिएंट और भी ज्यादा संक्रामक है। हालांकि अभी ये पता नहीं चल पाया है कि नया वैरिएंट ओमीक्रोन से ज्यादा खतरनाक होगा या नहीं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।