Weather Updates: 4 फरवरी तक इन राज्यों में भारी बारिश की आशंका, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

Weather Updates: 2 से 4 फरवरी के बीच पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी के आसार हैं

अपडेटेड Feb 02, 2022 पर 3:53 PM
4 फरवरी तक इन राज्यों में मध्यम बारिश, भारी बारिश और बर्फबारी के आसार

भारत मौसम विज्ञान विभाग (India Meteorological Department -IMD) ने बुधवार को अगले दो दिनों में कई राज्यों में भारी बारिश का अनुमान जताया है। मौसम विभाग ने गुरुवार को हिमाचल और उत्तराखंड में भारी बारिश और बर्फबारी की आशंका जताई है। पंजाब (Punjab), हरियाणा (Haryana), चंडीगढ़ (Chandigarh) और उत्तर पश्चिमी उत्तर प्रदेश (northwest Uttar Pradesh) में गुरुवार को मध्यम बारिश (moderate rainfall) की संभावना जताई है।

वहीं मौसम विभाग ने बिहार (Bihar), झारखंड (Jharkhand), पश्चिम बंगाल (West Bengal), सिक्किम (Sikkim), पश्चिमी असम (west Assam), मेघालय (Meghalaya) और अरुणाचल प्रदेश (Arunachal Pradesh) में शुक्रवार को बारिश होने का अनुमान जताया है।

मौसम विभाग ने अपने ताजा अपडेट में कहा है कि 2 से 4 फरवरी के बीच पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र (western Himalayan region) में हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी हो सकती है। वहीं 2 फरवरी और 3 फरवरी को हिमाचल प्रदेश में और 3 और 4 फरवरी को उत्तराखंड के अलग अलग इलाकों में ओलावृष्टि की आशंका है। इसमें आगे कहा गया है कि 3 फरवरी को हिमाचल प्रदेश में और 3 और 4 परवरी को उत्तारखंड में भारी बारिश/बर्फबारी (Heavy rainfall/snowfall) के आसार हैं।


मौसम विभाग के मुताबिक, 2 तारीख को पंजाब, हरियाणा चंडीगढ़ में हल्की बारिश की संभावना है। वहीं पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और उत्त प्रदेश में 3 और 4 फरवरी को हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। IMD ने 3 और 4 फरवरी को बिहार और झारखंड में और 4 फरवरी को पश्चिम बंगाल, सिक्किम और ओडिशा में गरज के साथ बिजली गिरने के आसार हैं। इस क्षेत्र में 4 फरवरी को अलग-अलग इलाकों में ओले भी गिर सकते हैं। वहीं IMD ने 4 फरवरी को बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल और सिक्कम में भारी बारिश की आशंका जताई है।

आंध्र प्रदेश: BJP ने जिन्ना टावर का नाम बदलने की मांग की तो तिरंगे के रंग में रंग गई इमारत

4 फरवरी को अरुणा चल प्रदेश में भारी बारिश और बर्फबारी के आसार हैं। वहीं इसी दिन पश्चिमी असम और मेघालय में भी बारिश बारिश हो सकती है। इसके अलावा पूर्वी उत्तर प्रदेश में ठंड बढ़ने के आसार हैं। अगले 24 घंटे के दौरान पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार, पश्चिम बंगाल और ओडिशा में घना कोहरा छा सकता है। 5 और 6 फरवरी को पंजाब हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और राजस्थान में घना कोहरा पड़ सकता है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।