UPSC Civil Service final Result 2023: भारत की सबसे प्रतिष्ठित परीक्षा माने जाने वाली सिविल सर्विसेज एग्जाम (CSE) के रिजल्ट आज यानी मंगलवार 23 मई 2023 को जारी कर दिए गए हैं। इस रिजल्ट के साथ साथ टॉपर्स की लिस्ट भी जारी हो गई है। साल 2023 के यूपीएससी रिजल्ट की बात करें तो इस बार की टॉप के चार स्थानों पर लड़कियों का कब्जा रहा। इस बार की सविलि सेवा परिक्षा में इशिता किशोर ने टॉप किया है। आइये डालते लेते हैं इस परीक्षा के टॉपर्स की लिस्ट पर एक नजर।
कहां से चेक कर सकते हैं रिजल्ट
इशिता किशोर ने इस बार की सिविल सेवा परीक्षा में टॉप किया है। वहीं दूसरे नंबर पर गरिमा लोहिया, तीसरे नंबर पर उमा हरित एन, चौथे नंबर पर स्मृति मिश्रा, पांचवे नंबर पर मयूर हजारिका, छठे नंबर पर गहना नव्या जेम्स, सातवें नंबर पर वसीम अहमद भट, आठवें नंबर पर अनिरुद्ध यादव, नौंवे नंबर पर कनिका गोयल और दसवें नंबर पर राहुल श्रीवास्तव रहे। IAS की परीक्षा में शामिल हुए परीक्षार्थी यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट www.upsc.gov.in पर जाकर फाइनल रिजल्ट चेक कर सकते हैं।
कितने लोग हुए परीक्षा में पास
यूपीएससी की सिविल सेवा की परीक्षा में कुल 933 उम्मीदवारों का सेलेक्शन हुआ है। इनमें से 345 उम्मीदवार जनरल कटेगरी, 99 उम्मीदवार WES कटेगरी, 263 उम्मीदवार ओबीसी कटेगरी, 154 उम्मीदवार एससी कटेगरी और 72 उम्मीदवार एसटी कटेगरी से हैं। IAS की पोस्ट के लिए 180 उम्मीदवारों का सेलेक्शन होगा। इस बार के यूपीएससी रिजल्ट में लड़कियों ने बाजी मारी है। वहीं सभी परीक्षार्थियों के नंबर लगभग 15 दिन बाद जारी कर दिए जाएंगे। इस परीक्षा के लिए इंटरव्यू 18 अप्रैल तक कंडक्ट कराए गए थे। इंटरव्यू राउंड की शुरुआत भी 30 जनवरी से हुई थी। मेन्स परीक्षा में सफल होने वाले लगभग 2,529 उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए बुलाया गया था। यूपीएससी की तरफ से साल 2022 में आईएएस, आईपीएस समेत कई सारे पदों पर 1011 भर्तियां निकाली गई थीं।