Get App

UPSC CSE फाइनल रिजल्ट 2022 - जारी हुए सिविल सेवा परिक्षा के नतीजे, इशिता किशोर बनी टॉपर, टॉप 4 पर लड़कियों का कब्जा

UPSC Civil Service final Result 2023: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने भारत की सबसे प्रतिष्ठित परीक्षा सिविल सर्विसेज एग्जाम के नतीजों को जारी कर दिया है। इस रिजल्ट के साथ साथ टॉपर्स की लिस्ट भी जारी हो गई है। साल 2023 के यूपीएससी रिजल्ट की बात करें तो इस बार की टॉप के चार स्थानों पर लड़कियों का कब्जा रहा। इस बार की सविलि सेवा परिक्षा में इशिता किशोर ने टॉप किया है

Curated By: Abhishek Nandanअपडेटेड May 23, 2023 पर 5:01 PM
UPSC CSE फाइनल रिजल्ट 2022 -  जारी हुए सिविल सेवा परिक्षा के नतीजे, इशिता किशोर बनी टॉपर, टॉप 4 पर लड़कियों का कब्जा
संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने भारत की सबसे प्रतिष्ठित परीक्षा सिविल सर्विसेज एग्जाम के नतीजों को जारी कर दिया है।

UPSC Civil Service final Result 2023: भारत की सबसे प्रतिष्ठित परीक्षा माने जाने वाली सिविल सर्विसेज एग्जाम (CSE) के रिजल्ट आज यानी मंगलवार 23 मई 2023 को जारी कर दिए गए हैं। इस रिजल्ट के साथ साथ टॉपर्स की लिस्ट भी जारी हो गई है। साल 2023 के यूपीएससी रिजल्ट की बात करें तो इस बार की टॉप के चार स्थानों पर लड़कियों का कब्जा रहा। इस बार की सविलि सेवा परिक्षा में इशिता किशोर ने टॉप किया है। आइये डालते लेते हैं इस परीक्षा के टॉपर्स की लिस्ट पर एक नजर।

कहां से चेक कर सकते हैं रिजल्ट

इशिता किशोर ने इस बार की सिविल सेवा परीक्षा में टॉप किया है। वहीं दूसरे नंबर पर गरिमा लोहिया, तीसरे नंबर पर उमा हरित एन, चौथे नंबर पर स्मृति मिश्रा, पांचवे नंबर पर मयूर हजारिका, छठे नंबर पर गहना नव्या जेम्स, सातवें नंबर पर वसीम अहमद भट, आठवें नंबर पर अनिरुद्ध यादव, नौंवे नंबर पर कनिका गोयल और दसवें नंबर पर राहुल श्रीवास्तव रहे। IAS की परीक्षा में शामिल हुए परीक्षार्थी यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट www.upsc.gov.in पर जाकर फाइनल रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

Forbes 2023: भारत के सबसे उम्रदराज अरबपति, जिनके नाम हैं देश की सबसे बड़ी कंपनियां

कितने लोग हुए परीक्षा में पास

सब समाचार

+ और भी पढ़ें