UPSSSC PET Admit Card: उत्तर प्रदेश के PET के लिए एडमिट कार्ड जारी, 15,16 अक्टूबर को होगी परीक्षा, ऐसे करें डाउनलोड

UPSSSC PET Admit Card: रजिस्टर्ड कैंडिडेट्स आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in विजिट करके डाउनलोड कर सकते हैं

अपडेटेड Oct 03, 2022 पर 12:46 PM
UPSSSC PET एडमिट कार्ड 2022 जारी कर दिए गए हैं।

UPSSSC PET Admit Card: उत्तर प्रदेश सब-ऑर्डिनेट सर्विसेज सेलेक्शन कमिशन (Uttar Pradesh Subordinate Services Selection Commission -UPSSSC) ने प्रीलीमिनरी क्वालिफाइंग टेस्ट (Preliminary Qualifying Test –PET के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। इस परीक्षा में शामिल होने वाले रजिस्टर्ड कैंडिडेट्स कमिशन की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in. से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

इस साल यह परीक्षा 15 और 16 अक्टूबर 2022 को कराई जाएगी। परीक्षा दो पालियों में कराई जाएंगी। पहली पाली सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक होगी।

ये परीक्षा उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिलों में होगी। परीक्षा के लिए 1899 केन्द्र बनाए गए हैं। इसमें करीब 30 लाख से ज्यादा लोग परीक्षा देंगे। UPSSSC PET परीक्षा में शामिल होने वाले कैंडिडेट्स को एडमिट कार्ड पर दिए गए गाइडलाइन का पालन करना होगा। लिहाजा कैंडिडेट्स को सलाह दी जाती है कि वो एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद उसे ध्यान से पढ़ें। प्रवेश पत्र पर गलत जानकारी दर्ज होने पर परीक्षा देने से रोका जा सकता है। कैंडिडेट्स परीक्षा केंद्र पर एक वैलिड पहचान पत्र लेकर जरूर जाएं।

Sarkari Naukri: लोक सेवा आयोग में निकली बंपर वैकेंसी, जानिए कैसे करें अप्लाई


जानिए एडमिट कार्ड कैसे करें डाउनलोड

सबसे पहले UPSSSC की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाएं।

अब स्क्रीन पर Download Admit Card for PET Examination – 2022 from के नीचे दिखाई दे रहे पांचों लिंक में से किसी एक पर क्लिक करना होगा।

लिंक पर क्लिक करते हीं एक नया वेब पेज आपके सामने खुल जाएगा। इसमें मांगी गई जानकारी दर्ज करें। जैसे कैंडिडेट का रजिस्ट्रेशन नंबर, जन्म तिथि, लिंग और कैप्चा कोड (सिक्योरिटी कोड) भरें।

सभी जरूरी डिटेल भरने के बाद स्क्रीन पर नजर आ रहे Download Admit Card विकल्प पर क्लिक करें।

क्लिक करते ही स्क्रीन पर आपका एडमिट कार्ड दिखाई देने लगेगा। अब उसकी हार्ड कॉपी अपने पस रख लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।