RBI में निकली है असिस्टेंट की वैकेंसी, जानें कहां से जाकर अप्लाई कर सकते हैं फॉर्म

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) में नौकरी के लिए वैकेंसी को जारी किया गया है। सैलरी और सुविधाओं के लिहाज से RBI की नौकरी काफी शानदार मानी जाती है। ऐसे में आप भी इसमें अप्लाई करके एक अच्छी सरकारी नौकरी पाने के अपने सपने को पूरा कर सकते हैं। अगर आप भी इसमें आवेदन करना चाहते हैं तो उससे पहले आपके लिए इसके बारे में जानना जरूरी हो जाता है

अपडेटेड Oct 02, 2023 पर 9:59 PM
Story continues below Advertisement
भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) में नौकरी के लिए वैकेंसी को जारी किया गया है। सैलरी और सुविधाओं के लिहाज से RBI की नौकरी काफी शानदार मानी जाती है

अगर आप सरकारी नौकरी की तैयारी में जुटे हैं तो आपके लिए एक अच्छी खबर है। दरअसल भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) में नौकरी के लिए वैकेंसी को जारी किया गया है। सैलरी और सुविधाओं के लिहाज से RBI की नौकरी काफी शानदार मानी जाती है। ऐसे में आप भी इसमें अप्लाई करके एक अच्छी सरकारी नौकरी पाने के अपने सपने को पूरा कर सकते हैं। अगर आप भी इसमें आवेदन करना चाहते हैं तो उससे पहले आपके लिए इसके बारे में जानना जरूरी हो जाता है। ऐसे में आइये इस वैकेंसी से जुड़ी हर एक छोटी-बड़ी डिटेल के बारे में भी जान लेते हैं।

RBI में निकली है वैकेंसी

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) में असिस्टेंट के पदों पर वैकेंसी को जारी किया गया है। इसमें अप्लाई करके आप रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया में नौकरी करने का सपन पूरा कर सकते हैं। इसमें आपको काफी अच्छी सैलरी का फायदा भी मिलेगा। रिजर्व बैंक ने असिस्टेंट के पद के लिए 450 सीटों पर वैकेंसी को जारी किया है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार इसमें अप्लाई कर सकते हैं। हालांकि अब आपके पास इसमें अप्लाई करने के लिए दो ही दिन का वक्त बाकी रह गया है। इस वैकेंसी में फॉर्म अप्लाई करने की आखिरी तारीख 4 अक्टूबर 2023 है।

अमेरिकी हेज फंड मैनेजर ने कहा, अमेरिका की इकनॉमी में दिखने लगे हैं मंदी के संकेत | Moneycontrol Hindi


कहां से कर सकते हैं अप्लाई

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) में निकली असिस्टेंट की इस भर्ती प्रक्रिया के लिए आवेदन की प्रक्रिया 13 सितंबर से ही शुरू हो गई थी। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार रिजर्व बैंक की ऑफिशियल वेबसाइट rbi.org.in पर जाकर इसके लिए अप्लाई कर सकते हैं। रिजर्व बैंक में निकली इस वैकेंसी में उम्मीदवारों का सेलेक्शन ऑनलाइन एग्जाम के जरिए किया जाएगा। एग्जाम तीन स्टेज प्री, मेंस और लैंग्वेज प्रोफिसिएंसी टेस्ट में होगा। प्रीलिम्स एग्जाम में रीजनिंग एबिलिटी, न्यूमेरिकल एबिलिटी और इंग्लिश लैंग्वेज के सवाल पूछे जाएंगे।

क्या है अप्लाई करने के लिए योग्यता

अगर योग्यता की बात करें तो रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) में निकली असिस्टेंट की इस भर्ती प्रक्रिया के लिए आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवारों का किसी भी स्ट्रीम में ग्रेजुएशन पूरा होना चाहिए। ग्रेजुएशन में उम्मीदवारों के कम से कम 50 फीसदी नंबर होने ही चाहिए। इसके साथ उनके पास र्ड प्रोसेसिंग की नॉलेज का होना भी जरूरी है। इस वैकेंसी में अप्लाई करने की उम्र सीमा 20 से 28 साल है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।