SBI में निकली है नौकरी के लिए वैकेंसी, सीधे इंटरव्यू देकर होगा सेलेक्शन, 55 लाख है CTC

भारत के सबसे बड़े बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) में नौकरी के लिए वैकेंसी निकाली गई है। इस भर्ती प्रक्रिया की सबसे खास बात ये है कि इसमें आपको किसी भी तरह की कोई परीक्षा नहीं देनी है। इस भर्ती प्रक्रिया में सेलेक्शन सीधी इंटरव्यू के जरिए ही किया जाएगा। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार इनमें अप्लाई करके नौकरी पाने का सपना पूरा कर सकते हैं। इसमें आपको काफी शानदार मंथली सैलरी का फायदा भी मिलेगा

अपडेटेड Jun 10, 2023 पर 3:23 PM
Story continues below Advertisement
भारत के सबसे बड़े बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) में नौकरी के लिए वैकेंसी निकाली गई है।

अगर आप नौकरी की तलाश में हैं और आपका मन बैंकिंग सेक्टर में काम करने का है तो आपके लिए एक बेहद ही अच्छी खबर है। दरअसल भारत के सबसे बड़े बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) में नौकरी के लिए वैकेंसी निकाली गई है। इस भर्ती प्रक्रिया की सबसे खास बात ये है कि इसमें आपको किसी भी तरह की कोई परीक्षा नहीं देनी है। इस भर्ती प्रक्रिया में सेलेक्शन सीधी इंटरव्यू के जरिए ही किया जाएगा। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार इनमें अप्लाई करके नौकरी पाने का सपना पूरा कर सकते हैं। इसमें आपको काफी शानदार मंथली सैलरी का फायदा भी मिलेगा। आइये जानते हैं इस वैकेंसी से जुड़ी हर एक तरह की डिटेल के बारे में।

SBI में इस पद पर निकली है वैकेंसी

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) में सीनियर वाइस प्रेसिडेंट एंड हेड, असिस्टेंट जनरल मैनेजर और चीफ मैनेजर के पद पर वैकेंसी जारी की गई है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार इनमें अप्लाई करके नौकरी पाने का सपना पूरा कर सकते हैं। SBI में निकली इस वैकेंसी के तहत ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 1 जून से ही शुरू हो गई है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 21 जून तक इस भर्ती प्रक्रिया में अप्लाई कर सकते हैं। इस वैकेंसी के लिए sbi.co.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं।

10वीं के एक स्टूडेंट ने हर सब्जेक्ट में लिए 35 मार्क्स, पास होने पर फैमिली ने ऐसे मनाया जश्न


क्या है इसमें अप्लाई करने की योग्यता

सीनियर वाइस प्रेसिडेंट एंड हेड के पद पर अप्लाई करने के लिए एमबीए या पीजीडीएम या फिर फाइनेंस सब्जेक्ट के साथ एमबीए इन मार्केटिंग या फिर मार्केटिंग सब्जेक्ट के साथ एमबीए इन फाइनेंस की योग्यता होनी चाहिए। वहीं असिस्टेंट जनरल मार्केटिंग मैनेजर और चीफ मैनेजर मार्केटिंग के पद पर अप्लाई करने के लिए उम्मीदवारों के पास एमबीए, या फिर मार्केटिंग और फाइनेंस में इसके बाराबर की कोई योग्यता होनी चाहिए।

कितनी मिलेगी सैलरी

सीनियर वाइस प्रेसिडेंट के पर सेलेक्ट होने वाले उम्मीदवारों को सालाना 50 लाख से लेकर 55 लाख रुपये की CTC दी जाएगी। वहीं अगर सेलेक्शन प्रोसेस की बात करें तो आवेदनों के आधार पर ही उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। फिर शॉर्टलिस्टेड उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा। इंटरव्यू में मिले नंबर के आधार पर ही फाइनल सेलेक्शन होगा।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।