मुंबई में रहने वाले एक परिवार ने अपने बेटे के पास होने की खुशी का जश्न मनानाया। जहां लोग अकसर अपने बच्चों के ज्यादा नंबर आने पर ही सेलिब्रेट करते हैं। इस परिवार ने 35 प्रतिशत नंबर आने पर भी खूब सेलिब्रेट किया। मराठी मीडियम स्टेट बोर्ड से पढ़ने वाले छात्र ने अपने 6 सब्जेक्ट में 35 का परफेक्ट स्कोर हासिल किया है। जहां लोग अकसर अपने बच्चों की अचीवमेंट्स में प्राउड फील करते हैं वहीं इस बच्चे के माता-पिता को उसके इस खास स्कोर पर भी काफी गर्व महसूस हो रहा है।
लोगों ने कि माता-पिता के जेस्चर की तारीफ
कुछ लोगों ने इसे पॉजिटिविटी से डील किया और कहा कि सभी माता-पिता को अपने बच्चों को ऐसी ही परवरिश देनी चाहिए। एक यूजर ने बताया कि कैसे उसे दसवीं की परीक्षाओं में 46.7 प्रतिशत नंबर मिले थे। उसकी मां उसकी उपलब्धि से इतना खुश थीं कि उन्होंने पड़ोसियों में जाकर बेसन के लड्डू तक बांट दिए थे। इस तरह का विश्वास रखने के लिए वो अपनी मां को धन्यवाद कहता नजर आया। खैर दसवीं और बारहवीं के रिजल्ट आने का सिलसिला खत्म होने जा रहा है। देश में कहीं खुशी का माहौल है तो कहीं करियर की टेंशन। ऐसे में ये वीडियो बच्चों को हमेशा खुश रहने की उम्मीद देता है।