परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा को मिल गई वेडिंग डेस्टिनेशन, राजस्थान में इस खास जगह रचाएंगे शादी

परिणीति चोपड़ा अपनी बहन प्रियंका चोपड़ा की तरह ही रॉयल वेडिंग करने जा रही हैं। उन्होंने काफी भागदौड़ के बाद राजस्थान के हर विला और रेजॉर्ट को देख अपनी फेवरेट लोकेशन फाइनल कर ली है। 13 मई को राघव चड्ढा से सगाई के बाद से लगातार दोनों की शादी का बज बना हुआ है। इस साल के खत्म होने से पहले दोनों शादी करने जा रहे है।

अपडेटेड Jun 10, 2023 पर 12:25 PM
राजस्थान के कई रिसॉर्ट्स का दौरा करने के बाद राघन चड्ढा और परिणीति चोपड़ा ने उदयपुर के द ओबेरॉय उदयविलास को पसंद किया है

AAP नेता राघव चड्ढा और एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा की शादी का इंतजार फैंस बेसब्री से कर रहे हैं।  13 मई 2023 को दोनों ने सगाई की थी। सगाई की फोटोज में लव बर्ड्स एक-दूसरे के बेहद करीब दिखाई दिए। काफी समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे कपल ने इसी साल शादी करने का मन बनाया है। हालांकि शादी के वेन्यू को लेकर काफी समय से खबरे आ रहे हैं। परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा राजस्थान में वेडिंग लोकेशन सर्च कर रहे थे।

शादी की लोकेशन की गई फाइनल

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कपल ने राजस्थान में एक बेहद ही खास लोकेशन शादी के लिए फाइनल कर ली है। खबर है कि परिणीति और राघव उदयपुर में शादी करने जा रहे हैं। कई रिसॉर्ट्स और ऑनर्स से बातचीत के बाद और टूरिज्म डिपार्टमेंट की मदद से अब शादी का वेन्यू डिसाइड कर लिया गया है।

उदयपुर का ये विला बनेगा परी की शादी की जगह

राजस्थान के कई रिसॉर्ट्स का दौरा करने के बाद राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा ने उदयपुर के द ओबेरॉय उदयविलास को पसंद किया है। द ओबेरॉय उदयविलास परिणीति और राघव को शादी के लिहाज से एकदम परफेक्ट लगा। उम्मीद है कि जल्द ही डील लॉक भी कर दी जाएगी। द ओबेरॉय उदयविलास पिछोला झील के किनारे पर बना हुआ है। ये लग्जरी रिसॉर्ट अपने हरे भरे लॉन, मेवाड़ स्टाइल में बने आंगन, आलीशान लग्जरी सुइट के लिए जाना जाता है।

बीते हफ्ते हल्की बढ़त के साथ बंद हुआ बाजार, कैपिटल गुड्स शेयर चमके, आईटी शेयरों में रहा दबाव


बॉलीवुड कपल्स की शादियों का खास डेस्टिनेशन बना राजस्थान

राजस्थान अब बॉलीवुड कपल्स की शादी के लिए फेवरेट डेस्टिनेशन बन गया है। परिणीति की बहन प्रियंका ने भी राजस्थान में ही शादी की थी। प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की शादी हिंदू और क्रिश्चियन रीति रिवाजों के साथ उम्मेद भवन पैलेस में हुई थी। कैटरीना कैफ और विक्की के अलावा हाल ही में कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा की शादी भी काफी धूमधाम के साथ राजस्थान में हुई थी।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।