अगर आप नौकरी की तलाश में हैं और आपका मन बैंकिंग सेक्टर में काम करने का है तो आपके लिए एक बेहद ही अच्छी खबर है। दरअसल भारत के सबसे बड़े बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) में नौकरी के लिए वैकेंसी निकाली गई है। इस भर्ती प्रक्रिया की सबसे खास बात ये है कि इसमें आपको किसी भी तरह की कोई परीक्षा नहीं देनी है। इस भर्ती प्रक्रिया में सेलेक्शन सीधी इंटरव्यू के जरिए ही किया जाएगा। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार इनमें अप्लाई करके नौकरी पाने का सपना पूरा कर सकते हैं। इसमें आपको काफी शानदार मंथली सैलरी का फायदा भी मिलेगा। आइये जानते हैं इस वैकेंसी से जुड़ी हर एक तरह की डिटेल के बारे में।
