सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए एक बेहद ही दिल खुश कर देने वाली खबर है। अगर आप सराकरी नौकरी की तलाश में हैं और आपका मन पढ़ाने-लिखाने में लगता है और आप असिस्टेंट प्रोफेसर बनना चाहते हैं तो आपका इंतजार अब खत्म होने वाला है। दरअसल गौतम बुद्ध यूनिवर्सिटी (GBU) में असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर नौकरी के लिए वैकेंसी जारी की गई है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार इसमें अप्लाई करके सरकारी नौकरी पाने के अपने सपने को पूरा कर सकते हैं। आइये जानते हैं असिस्टेंट प्रोफेसर के लिए निकली इस भर्ती प्रक्रिया की पूरी डिटेल के बारे में।
कितने पदों पर निकली है वैकेंसी
गौतम बुद्ध यूनिवर्सिटी (GBU) की तरफ से इस भर्ती को लेकर जारी किए गए ऑफीशियल नोटिफिकेशन के मुताबिक असिस्टेंट प्रोफसर के पद के लिए 419 वैकेंसियां जारी की गई हैं। इस भर्ती प्रक्रिया से जुड़ी हर एक तरह की जानकारी को आप इसकी ऑफीशियल वेबसाइट www.gbu.ac.in पर जाकर चेक कर सकते हैं। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत आवेदन करने की आखिरी तारीख 23 जून 2023 तय की गई है। यूनिवर्सिटी की तरफ से जारी किए गए नोटिफिकेशन के मुताबिक असिस्टेंट प्रोफेसर की इस भर्ती के लिए सेलेक्ट होने वालों को फिक्स्ड ड्यूरेशन कॉन्ट्रैक्ट पर रखा जाएगा।
ऑफलाइन होगा इसके लिए आवेदन
गौतम बुद्ध यूनिवर्सिटी (GBU) की तरफ से असिस्टेंट प्रोफेसर की इस वैकेंसी के लिए उम्मीदवारों को ऑफलाइन तरीके से ही अप्लाई करना होगा। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत फॉर्म भेजने का पता जिस्ट्रार, गौतमबुद्ध यूनिवर्सिटी, ग्रेटर नोएडा, गौतमबुद्ध नगर-201312 है। वहीं अगर इसके तहत मंथली सैलरी की बात करें तो मास्टर डिग्री वाले उम्मीदवारों को हर महीने 40 हजार रुपये की सैलरी दी जाएगी। वहीं जिन भी उम्मीदवारों ने पीएचडी कर रखी है उनको हर महीने सैलरी के तौर पर 45,000 रुपये दिए जाएंगे।
क्या है फॉर्म भरने की फीस और एलिजिबिलिटी
शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को इंटरव्यू प्रोसेस से होकर गुजरना होगा। इस भर्ती में अप्लाई करने के लिए जनरल और ओबीसी कटेगरी के उम्मीदवारों को 1,000 रुपये की फॉर्म फीस देनी होगी। वहीं एससी और एसटी कटेगरी के उम्मीदवारों के लिए फॉर्म फीस 500 रुपये तय की गई है। इस फीस को बैंक की डीडी के जरिए जमा कर सकते हैं। वहीं अगर इसके तहत फॉर्म भरने की एलिजिबिलिटी की बात करें तो इसमें एमटेक, एम प्लान, एमबीएस, एमएससी, एमए या फिर एमएसडब्ल्यू की योग्यता वाले उम्मीदवार फॉर्म भर पाएंगे।