Get App

गौतम बुद्ध यूनिवर्सिटी में निकली है असिस्टेंट प्रोफेसर की वैकेंसी, हर महीने मिलेगी 45,000 रुपये की सैलरी

अगर आप सराकरी नौकरी की तलाश में हैं और आपका मन पढ़ाने-लिखाने में लगता है और आप असिस्टेंट प्रोफेसर बनना चाहते हैं तो आपका इंतजार अब खत्म होने वाला है। दरअसल गौतम बुद्ध यूनिवर्सिटी (GBU) में असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर नौकरी के लिए वैकेंसी जारी की गई है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार इसमें अप्लाई करके सरकारी नौकरी पाने के अपने सपने को पूरा कर सकते हैं

Curated By: Abhishek Nandanअपडेटेड Jun 11, 2023 पर 2:03 PM
गौतम बुद्ध यूनिवर्सिटी में निकली है असिस्टेंट प्रोफेसर की वैकेंसी, हर महीने मिलेगी 45,000 रुपये की सैलरी
गौतम बुद्ध यूनिवर्सिटी (GBU) में असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर नौकरी के लिए वैकेंसी जारी की गई है

सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए एक बेहद ही दिल खुश कर देने वाली खबर है। अगर आप सराकरी नौकरी की तलाश में हैं और आपका मन पढ़ाने-लिखाने में लगता है और आप असिस्टेंट प्रोफेसर बनना चाहते हैं तो आपका इंतजार अब खत्म होने वाला है। दरअसल गौतम बुद्ध यूनिवर्सिटी (GBU) में असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर नौकरी के लिए वैकेंसी जारी की गई है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार इसमें अप्लाई करके सरकारी नौकरी पाने के अपने सपने को पूरा कर सकते हैं। आइये जानते हैं असिस्टेंट प्रोफेसर के लिए निकली इस भर्ती प्रक्रिया की पूरी डिटेल के बारे में।

कितने पदों पर निकली है वैकेंसी

गौतम बुद्ध यूनिवर्सिटी (GBU) की तरफ से इस भर्ती को लेकर जारी किए गए ऑफीशियल नोटिफिकेशन के मुताबिक असिस्टेंट प्रोफसर के पद के लिए 419 वैकेंसियां जारी की गई हैं। इस भर्ती प्रक्रिया से जुड़ी हर एक तरह की जानकारी को आप इसकी ऑफीशियल वेबसाइट www.gbu.ac.in पर जाकर चेक कर सकते हैं। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत आवेदन करने की आखिरी तारीख 23 जून 2023 तय की गई है। यूनिवर्सिटी की तरफ से जारी किए गए नोटिफिकेशन के मुताबिक असिस्टेंट प्रोफेसर की इस भर्ती के लिए सेलेक्ट होने वालों को फिक्स्ड ड्यूरेशन कॉन्ट्रैक्ट पर रखा जाएगा।

SBI में निकली है नौकरी के लिए वैकेंसी, सीधे इंटरव्यू देकर होगा सेलेक्शन, 55 लाख है CTC

ऑफलाइन होगा इसके लिए आवेदन

सब समाचार

+ और भी पढ़ें