WB TET Exam: पश्चिम बंगाल में आज TET परीक्षा, 11000 पोस्ट के लिए 7 लाख कैंडिडेट्स हुए शामिल

WB TET Exam: पश्चिम बंगाल में आज शिक्षक पात्रता परीक्षा (Teachers' Eligibility Test - TET) हो रही हैं। पश्चिम बंगाल प्राथमिक शिक्षा बोर्ड (West Bengal Board of Primary Education Board -WBBPE) की ओर से यह परीक्षाएं कराई जा रही हैं। इसमें 11000 शिक्षकों के पद भरे जाएंगे। इसके लिए 7 लाख कैंडिडेट्स शामिल हुए

अपडेटेड Dec 11, 2022 पर 3:52 PM
TET परीक्षा के लिए राज्य में कुल 1453 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इसके साथ ही सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं

WB TET Exam: पश्चिम बंगाल प्राथमिक शिक्षा बोर्ड (West Bengal Board of Primary Education Board -WBBPE) आज यानी 11 दिसंबर को शिक्षक पात्रता परीक्षा (Teachers' Eligibility Test –TET) आयोजित कर रहा है। 5 साल के बाद यह परीक्षा हो रही है। राज्य में कुल 1453 केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा में प्रश्न पत्र लीक होने से रोकने के लिए बोर्ड ने कई सख्त कदम उठाए हैं। कलकत्ता हाईकोर्ट के आदेश के बाद पहली बार परीक्षा हो रही है। बता दें शिक्षक नियुक्ति को लेकर पहले ही शिक्षा बोर्ड फजीहत में है। इसलिए बोर्ड ने परीक्षा केंद्रों को सही तरीके से परीक्षा कराने के लिए दिशा-निर्देश भेजे हैं।

राज्य में कुल 11000 पद भरे जाएंगे। इसके लिए 7 लाख कैंडिडेट्स परीक्षा दे रहे हैं। सुबह 11 बजे से परीक्षाएं शुरू हो चुकी हैं। सरकार ने इंटरनेट सर्विस बंद रखने के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक 6 जिलों इंटरनेट सर्विस बंद करने के आदेश दिए गए थे।

सुरक्षा के कड़े इंतजाम


हर परीक्षा केंद्र पर पुलिस बल तैनात किया गया है। परीक्षा केंद्रों पर CCTV कैमरे लगाए गए हैं। राज्य में परीक्षा देने वाले छात्र-छात्राओं के लिए राज्य परिवहन की बसें और मेट्रो सुविधाएं मुहैया कराई गई हैं। एक अधिकारी ने बताया कि साल 2022 की TET परीक्षा के लिए 1460 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इसके पहले साल 2017 में TET परीक्षाएं कराई गईं थी। 5 साल बाद यह परीक्षाएं हो रही हैं। प्राइमरी बोर्ड ने अधिकारियों को बताया है कि प्रश्नपत्र कैसे लाना है और कैसे लेना है, इस पर अलग से दिशा-निर्देश दिए हैं। साथ ही जिले के प्रशासनिक अधिकारी पुलिस की कड़ी निगरानी में रहेंगे।

Mumbai Local Train: महिला को AC लोकल ट्रेन में नहीं मिली जगह, गार्ड की केबिन पर बैठाया, देखें वीडियो

साल 2014 की परीक्षा में विवाद

साल 2014 की TET परीक्षा विवादों में उलझी हुई है। कलकत्ता उच्च न्यायालय (Calcutta High Court) के आदेश पर CBI जांच की जा रही है। कई तरह की अनियमितताएं सामने आईं थी। वहीं प्रवर्तन निदेशालय (Enforcement Directorate - ED) इस मामले में कथित मनी ट्रेल (money trail) की जांच कर रहा है। जांच एजेंसियों ने दो महीने पहले ही राज्य प्राथमिक शिक्षा बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष माणिक भट्टाचार्य (Manik Bhattacharya) को गिरफ्तार किया था। भट्टाचार्य नदिया (Nadia) जिले के पलाशीपारा (Palashipara) से तृणमूल कांग्रेस (Trinamool Congress) के विधायक हैं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।