Mumbai Local Train: महिला को AC लोकल ट्रेन में नहीं मिली जगह, गार्ड की केबिन में बैठाया, देखें वीडियो

Mumbai Local Train: ऑनलाइन एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें एक महिला खचाखच भरी ट्रेन में चढ़ने की कोशिश करती है। उसके ट्रेन में चढ़ते ही दरवाजा नहीं बंद हो रहा है। जिसे उतरने के लिए कहा जाता है। लेकिन वो उतरना नहीं चाहती। इसके बाद जो हुआ, उसे देखकर हर कोई हैरान है

अपडेटेड Dec 11, 2022 पर 3:42 PM
Story continues below Advertisement
मुंबई लोकल एसी ट्रेन का एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है।

Mumbai Local Train: मुंबई की लोकल ट्रेन को मुंबईकरों की लाइफलाइन कहा जाता है। यूं तो मुंबई में लोकल ट्रेन हर 4 मिनट में हैं। लेकिन भीड़ इतनी ज्यादा रहती है कि पीक ऑवर में चढ़ना मुश्किल रहता है। पीक ऑवर में सभी ठसाठस भरी रहती हैं। जिनमें यात्रा करने किसी जोखिम से कम नहीं है। बगैर एसी लोकल ट्रेन में यात्री गेट पर लटक कर यात्रा करते हैं। लेकिन एसी लोकल ट्रेन के दरवाजे चलते समय बंद हो जाते हैं। ऐसे ही एक महिला ठसाठस भरी ट्रेन में चढ़ गई। इसके बाद दरवाजे नहीं बंद हो रहे थे। लिहाजा उसे उतरने के लिए कहा जाता है। लेकिन महिला ने उतरने से इनकार कर दिया।

पुलिस कर्मी महिला को बार-बार उतरने के लिए कहते हैं। लेकिन महिला बार-बार मना कर देती है। इसके बाद जो होता है। उसे देखकर हर कोई हैरान है। सोशल मीडिया में यह वीडियो जमकर वायरल हो रहा है।

जब महिला ने गार्ड के केबिन में किया सफर


सोशल मीडिया में वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा रहा है कि ट्रेन प्लेटफॉर्म पर खड़ी है। सभी दरवजे बंद हो गए। लेकिन एक कोच का दरवाजा नहीं बंद हो रहा है। इसकी वजह ये है कि उसमें भीड़ ज्यादा है। इसके बाद एक अधिकारी महिला को ट्रेन से उतरने के लिए कहते हैं। लेकिन उसने उतरने से इनकार कर दिया। महिला पुलिसकर्मी ने महिला यात्री को काफी समझाने की कोशिश करती है। आखिरकार बाद में असिस्टेंट लोको-पायलट महिला कोच से नीचे उतारकर अपने साथ इंजन में बैठा लेता है। जिसके बाद ट्रेन अपने तय समय से प्लेटफॉर्म से निकल जाती है।

Delhi Airport: भीड़ से निपटने के लिए सरकार ने बनाया 4 प्वाइंट एक्शन प्लान, जानिए क्या है खास

सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है वीडियो

सोशल मीडिया में इस्टाग्राम पर आमची मुंबई यूजर आईडी से शेयर किया गया है। इसे 8 लाख से ज्यादा बार देखा चुका है। वहीं इस वीडियो को सबसे पहले ब्लॉगर वीरेंद्र चौहान (Virendra Chauhan) ने यूट्यूब पर शेयर किया था।

ढेर सारे आ रहे हैं कमेंट्स

फिलहाल इस वीडियो पर ढेर सारे कमेंट्स आ रहे हैं। एक यूजर ने कहा कि बेचारी ने एसी लोकल ट्रेन का टिकट निकाला है। आखिर कैसे उतर जाएगी। वहीं एक दूसरे यूजर ने लिखा कि महिलाओं को ही ऐसी सर्विस मिलती है। ट्विटर में एक यूजर ने लिखा कि क्या नौटंकी है? वहीं कई यूजर्स इस वीडियो को देखकर हंस रहे हैं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।