WB TET Exam: पश्चिम बंगाल प्राथमिक शिक्षा बोर्ड (West Bengal Board of Primary Education Board -WBBPE) आज यानी 11 दिसंबर को शिक्षक पात्रता परीक्षा (Teachers' Eligibility Test –TET) आयोजित कर रहा है। 5 साल के बाद यह परीक्षा हो रही है। राज्य में कुल 1453 केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा में प्रश्न पत्र लीक होने से रोकने के लिए बोर्ड ने कई सख्त कदम उठाए हैं। कलकत्ता हाईकोर्ट के आदेश के बाद पहली बार परीक्षा हो रही है। बता दें शिक्षक नियुक्ति को लेकर पहले ही शिक्षा बोर्ड फजीहत में है। इसलिए बोर्ड ने परीक्षा केंद्रों को सही तरीके से परीक्षा कराने के लिए दिशा-निर्देश भेजे हैं।
