El Nino Effect in 2023: वैज्ञानिकों ने चेतावनी दी है कि अल नीनो (EL Nino) इस साल दुनिया के कई देशों में भीषण गर्मी और सूखे का कारण बन सकता है। इतना ही नहीं साइंस जर्नल में प्रकाशित एक नए रिसर्च में चेतावनी दी गई है 2023 में बनने वाली अल नीनो की घटना न केवल इस साल नुकसान पहुंचाएगी, बल्कि इसका प्रभाव साल 2029 तक दर्ज किया जाएगा। रिसर्च में दावा किया गया है कि इस दौरान अल नीनो के कारण वैश्विक अर्थव्यवस्था को 2029 तक 3 ट्रिलियन डॉलर तक का नुकसान हो सकता है। इसका व्यापक प्रभाव भारत पर भी पड़ेगा। रिसर्च के अनुसार, 2023 अल नीनो के ऐसे समय आने की भविष्यवाणी की गई है जब समुद्र की सतह का तापमान अब तक के सबसे उच्च स्तर पर है।