इस साल बॉलीवुड (Bollywood) की कुछ चुनिंदा फिल्में (Bollywood Movie 2022) ही हैं, जो इस साल बॉक्स ऑफिस (Box Office Collection 2022) पर कमाल कर पाईं। इस लिस्ट में बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की फिल्में भी शामिल हैं। यह साल अक्षय कुमार के लिए पिछले एक दशक में सबसे खराब रहा है। अभिनेता की 2022 में बॉक्स ऑफिस पर लगातार 4 फिल्में असफल (Akshay Kumar Movie) रहीं। इससे पहले अक्षय कुमार ने साल 2021 में भी अपनी फिल्मों से फैंस को निराश किया था।
