Pepsico LayOff: मेटा (Meta Layoff), ट्विटर (Twitter Layoff), अमेजॉन (Amazon Layoffs) और ओयो (Oyo Layoff) सहित कई बड़ी कंपनियों के बाद अब पेप्सिको (Pepsico LayOff) भी बड़े पैमाने पर कर्मचारियों (Pepsico employees) की छंटनी करने जा रही है। अमेरिकी अखबार वॉल स्ट्रीट जर्नल (The Wall Street Journal) के अनुसार, पेप्सिको इंक (PepsiCo Inc.) अपने न्यूयॉर्क स्थित हेड ऑफिस के स्नैक और बेवरेज यूनिट्स (Snack and Beverage units) से जुड़े 100 से अधिक कर्मचारियों को बर्खास्त करने की योजना बना रही है।
रिपोर्ट में दावा किया गया है कि कंपनी ने यह निर्णय संगठन को सरल बनाने के इरादे से किया है। हालांकि, कंपनी ने छंटनी को लेकर अभी कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है। पेप्सिको के प्रवक्ताओं ने टिप्पणी के लिए अखबार के सवालों का तुरंत जवाब नहीं दिया। इस खबर के बाद कंपनी के शेयरों में 0.1 फीसदी की तेजी आई।
अखबार की रिपोर्ट के अनुसार, कर्मचारियों को भेजे गए एक इंटरनल मेमो (PepsiCo Internal Memo) में पेप्सिको ने कर्मचारियों से कहा कि छंटनी का उद्देश्य संगठन को सरल बनाना है, ताकि हम पहले के मुकाबले अधिक कुशलता से काम कर सकें। वहीं, सूत्रों ने कहा कि पेय कारोबार में भारी कटौती होगी, क्योंकि स्नैक्स यूनिट ने स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति कार्यक्रम (Voluntary Retirement Program) के साथ पहले से ही छंटनी की है।
कई कंपनियां कर रही हैं छंटनी
आपको बता दें कि भारत सहित दुनिया की दिग्गज कंपनियों में छंटनी का भूत कर्मचारियों का फिलहाल पीछा छोड़ने को तैयार नहीं है। Amazon.com Inc., Apple Inc. और Meta Platforms Inc. समेत बड़ी अमेरिकी टेक कंपनियां हजारों कर्मचारियों को नौकरी से निकाल रही हैं। इस कड़ी में अब ऑनलाइन होटल एग्रीगेटर कंपनी Oyo का नाम भी जुड़ गया है। Oyo करीब 600 कर्मचारियों की छंटनी करने वाली है।
मीडिया में आई खबरों के मुताबिक, जिन 600 कर्मचारियों की छंटनी (Layoff) होगी, उनमें से ज्यादातर टेक टीम के होंगे। इसके अलावा प्रोडक्ट और इंजीनियरिंग टीम के भी लोगों को बाहर का रास्ता दिखाया जाएगा। Oyo ने पिछले दो साल में दूसरी बार कर्मचारियों की छंटनी की है। इससे पहले दिसंबर 2022 में Oyo ने 300 कर्मचारियों को हटाया था।
इसके अलावा एमेजॉन की आने वाले महीनों में कम से कम 20,000 कर्मचारियों को निकालने की योजना है। छंटनी के इस दौर में डिस्ट्रीब्यूशन सेंटर के वर्कर्स, टेक्नोलॉजी स्टाफ और कॉर्पोरेट एग्जीक्यूटिव शामिल हैं। कंप्यूटरवर्ल्ड की एक रिपोर्ट के मुताबिक, एमेजॉन महामारी के दौर में बड़े स्तर पर भर्तियों के बाद अपनी वर्कफोर्स को व्यवस्थित कर रही है।
इस घटनाक्रम की जानकारी रखने वाले सूत्रों के मुताबिक, एमेजॉन के कर्मचारियों (Amazon employees) को लेवल 1 से लेवल 7 की रैंक दी गई है। इस छंटनी से उसके हर लेवल के कर्मचारी प्रभावित होंगे। कोरोना महामारी के दौरान में ज्यादा भर्तियों और कंपनी की वित्तीय स्थिति के मद्देनजर कॉस्ट कटिंग की जरूरत को देखते हुए छंटनी के लिए कहा गया है।