Adah Sharma ने खरीदा Sushant Singh Rajput का घर, इस बात ने कर दिया था एक्ट्रेस को परेशान

Sushant Singh Rajput का घर काफी समय से खाली था। 2020 में उनकी मौत के बाद से कोई भी उस अपार्टमेंट को खरीदने को तैयार नहीं था। ऐसे में एक्ट्रेस अदा शर्मा ने घर को खरीदा है। एक्ट्रेस ने बताया कि कैसे उन्होंने लोगों से अपने फैसले को छिपाकर रखा-

अपडेटेड Apr 06, 2024 पर 9:13 AM
Adah Sharma ने लंबे समय से खाली सुशांत सिंह राजपूत के घर को खरीदा है

एक्ट्रेस अदा शर्मा (Adah Sharma Home) मुंबई में Mont Blanc अपार्टमेंट्स में एक फ्लैट खरीदने जा रही हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput Flat) कभी इस फ्लैट में रहा करते थे। 2020 में सुशांत सिंह राजपूत की मौत हुई थी। अपार्टमेंट में उनका (Sushant Singh Rajput Death) शव बरामद हुआ था। एक्टर की मौत के बाद से अपार्टमेंट खाली है, कोई भी फ्लैट को खरीदने को तैयार नहीं हुआ। एक्ट्रेस कहती हैं कि वैसे तो मैं सबके दिल में रहती हूं। अपने काम को लेकर अटेंशन में रहना अच्छा लगता है लेकिन इसके बावजूद मैं प्राइवेसी रखना पसंद करती हूं। मैं नहीं चाहती थी कि मेरे इस फैसले को लेकर कोई भी कमेंट करे।

सुशांत सिंह राजपूत को लेकर कमेंटबाजी से निराश

जब सुशांत सिंह राजपूत के अपार्टमेंट को ऑनलाइन बेचे जाने की खबर सामने आई तो अदा शर्मा उनके बारे में किए गए कमेंट्स से काफी दुखी हो गईं। उन्हें लगा कि जो अब दुनिया में नहीं है, उसके बारे में किसी भी तरह की बात करना गलत है।मैंने यह भी सोचा कि किसी ऐसे व्यक्ति के बारे में बात करना गलत है जो इस दुनिया में नहीं है, जिसने इतनी कमाल की फिल्में की हैं। वह एक ऐसे एक्टर हैं जिनके प्रति मेरे मन में बहुत सम्मान है।'' अदा ने आगे कहा, 'मेरा मतलब है, आप मुझे ट्रोल कर सकते हैं लेकिन किसी ऐसे व्यक्ति को ट्रोल न करें जो इस दुनिया में नहीं है।'

सुशांत सिंह राजपूत का घर बेचने में आ रही थी परेशानी

मोंट ब्लैंक अपार्टमेंट में 4BHK अपार्टमेंट काफी शानदार है। यहां से समुद्र का शानदार नजारा देखने को मिलता है और ये 2,500 वर्ग फुट एरिया को कवर करता है, जिसमें एक छत भी है। मुंबई के बांद्रा वेस्ट में कार्टर रोड की छठी मंजिल पर ये फ्लैट है। किरायेदारों या खरीदारों के लिए अपार्टमेंट को दिसंबर 2022 में इसके रियल एस्टेट एजेंट, रफीक मर्चेंट द्वारा ऑनलाइन एडवर्टाइज किया गया था।

Sushant Singh Rajput की बहन ने पीएम मोदी से लगाई ये गुहार, CBI जांच में नजर डालने का किया निवेदन


'सुशांत सिंह राजपूत का मामला सुलझ गया होता अगर...': SSR की मौत पर अब बिहार के पूर्व DGP ने किए कई बड़े खुलासे

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।