Get App

Adipurush के 'जलेगी भी तेरी बाप की' जैसे आपत्तिजनक डायलॉग में होगा बदलाव, मनोज मुंतशिर ने दी जानकारी

Adipurush Controversy: 'आदिपुरुष' फिल्म के रिलीज होने के बाद से विवादों में घिरी हुई है। सोशल मीडिया पर फिल्म के डायलॉग को लेकर सबसे अधिक विरोध हो रहा है, जिसे मनोज मुंतशिर ने लिखा है। पहले दिन 'आदिपुरुष' की कमाई भले बेहतर रही हो, लेकिन डायलॉग्स से लेकर वेष-भूषा तक के लिए इस फिल्म की जमकर आलोचना हो रही है

Akhileshअपडेटेड Jun 18, 2023 पर 2:27 PM
Adipurush के 'जलेगी भी तेरी बाप की' जैसे आपत्तिजनक डायलॉग में होगा बदलाव, मनोज मुंतशिर ने दी जानकारी
Adipurush Controversy: रिलीज के बाद से आदिपुरुष लगातार विरोध से जूझ रही है

Adipurush Controversy: 'आदिपुरुष' फिल्म के रिलीज होने के बाद से विवादों में घिरी हुई है। सोशल मीडिया पर फिल्म के डायलॉग को लेकर सबसे अधिक विरोध हो रहा है, जिसे मनोज मुंतशिर ने लिखा है। पहले दिन 'आदिपुरुष' की कमाई भले बेहतर रही हो, लेकिन डायलॉग्स से लेकर वेष-भूषा तक के लिए इस फिल्म की जमकर आलोचना हो रही है। इस फिल्म का ऐसा ही एक डायलॉग फिलहाल चर्चा का विषय बना हुआ है, जो हनुमान जी का लंका दहन के दौरान का है। जिसमें वह रावण के बेटे इंद्रजीत से कहते हैं, 'कपड़ा तेरे बाप का, आग तेरे बाप की, तेल तेरे बाप का, जलेगी भी तेरी बाप की...।' इस बीच, विवाद बढ़ता देख 'आदिपुरुष' मेकर्स ने अब फिल्म में जो आपत्तिजनक डायलॉग हैं उन्हें बदलने का फैसला किया है।

फिल्म के कुछ अन्य डायलॉग भी काफी चर्चा में हैं। एक सीन में रावण का एक राक्षस हनुमान जी से कहता है, "तेरी बुआ का बगीचा है कि हवा खाने चला आया..." 'आदिपुरुष' के निर्माताओें और फिल्म के डायलॉग राइटर मनोज मुंतशिर ने जन भावनाओं को देखते हुए विवादित डायलॉग्स में बदलाव करने की बात की है। मनोज मुंतशिर ने रविवार को एक पोस्ट में इसकी जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि मैंने और फिल्म के निर्माता-निर्देशक ने निर्णय लिया है कि वो कुछ डायलॉग जो आपको आहत कर रहे हैं, हम उन्हें संशोधित करेंगे। उन्होंने कहा कि इसी सप्ताह नए डायलॉग फिल्म में शामिल किए जाएंगे। हालांकि, यह स्पष्ट नहीं है कि फिल्म की टीम द्वारा कौन से डायलॉग में बदलाव किया जाएगा।

डायलॉग्स को लिखने वाले लेखक मनोज मुंतशिर को सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग का सामना करना पड़ रहा है। यूजर्स उनसे सवाल कर रहे हैं कि ऐसे डायलॉग रामायण के किस वर्जन में लिखे हैं। क्या रामायण में ऐसे शब्दों का कहीं उल्लेख है? इस बीच अब लोगों की भावनाओं और गुस्से को देखते हुए मनोज मुंतशिर और 'आदिपुरुष' फिल्म के मेकर्स ने बदलाव करने का बड़ा फैसला लिया है। अब देखना होगा कि इस बदलाव के बाद विरोध-प्रदर्शन शांत हो रहा है या नहीं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें