Akanksha Dubey Suicide Case: एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे (Akanksha Dubey) की 26 मार्च को कथित रूप से आत्महत्या कर लेने के बाद भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई। वह महज 25 साल की थीं। आकांक्षा का शव वाराणसी के सारनाथ इलाके में एक होटल के कमरे में लटका हुआ पाया गया था। वह वहां अपनी नई फिल्म 'नायक (Nayak)' की शूटिंग कर रही थीं। अब आकांक्षा की मां ने एक्ट्रेस के कथित बॉयफ्रेंड सिंगर समर सिंह (Samar Singh) और उनके भाई संजय सिंह (Sanjay Singh) को अपनी बेटी की मौत के लिए जिम्मेदार ठहराया है।
