Get App

Akanksha Dubey Suicide Case: एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे आत्महत्या मामले में फरार चल रहे आरोपी सिंगर समर सिंह गिरफ्तार

Akanksha Dubey Suicide Case: एक्ट्रेस के संदिग्ध हालत में होटल के एक कमरे में मृत पाए जाने के बाद समर सिंह और एक अन्य के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी किया गया था। आकांक्षा दुबे ने 26 मार्च, 2023 को आत्महत्या कर लिया था। 25 वर्षीय एक्ट्रेस वाराणसी के सारनाथ थाना क्षेत्र में स्थित एक होटल के कमरे में मृत पाई गई थीं। समर सिंह की गिरफ्तारी गाजियाबाद के एक सोसाइटी से हुई है

Curated By: Akhileshअपडेटेड Apr 07, 2023 पर 6:13 PM
Akanksha Dubey Suicide Case: एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे आत्महत्या मामले में फरार चल रहे आरोपी सिंगर समर सिंह गिरफ्तार
Akanksha Dubey Suicide Case: भोजपुरी फिल्म एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे 26 मार्च को वाराणसी के सारनाथ स्थित एक होटल के कमरे में मृत पाई गई थीं

Akanksha Dubey Suicide Case: भोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे (Akanksha Dubey) सुसाइड केस में फरार चल रहे सिंगर समर सिंह (Samar Singh) को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। एक्ट्रेस के संदिग्ध हालत में होटल के एक कमरे में मृत पाए जाने के बाद समर सिंह और एक अन्य के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी किया गया था। आकांक्षा दुबे ने 26 मार्च, 2023 को आत्महत्या कर लिया था। 25 वर्षीय एक्ट्रेस वाराणसी के सारनाथ थाना क्षेत्र में स्थित एक होटल के कमरे में मृत पाई गई थीं। समर सिंह की गिरफ्तारी गाजियाबाद (Ghaziabad) के एक सोसाइटी से हुई है।

एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि गाजियाबाद पुलिस और वाराणसी के उनके समकक्षों ने एक संयुक्त अभियान के तहत गुरुवार रात सिंगर को गिरफ्तार किया। पुलिस उपायुक्त (गाजियाबाद शहर) निपुण अग्रवाल ने कहा कि वाराणसी कमिश्नरेट के सारनाथ थाने का एक दल गुरुवार देर रात गाजियाबाद पहुंचा। उन्होंने समर सिंह को चार्म्स कैसल से पकड़ने में गाजियाबाद पुलिस की मदद मांगी।

पुलिस उपायुक्त ने शुक्रवार सुबह कहा कि आरोपी को गाजियाबाद अदालत के समक्ष पेश किया जा रहा है। वाराणसी पुलिस ने उसके ट्रांजिट रिमांड का अनुरोध किया है। बता दें कि भोजपुरी फिल्म एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे पिछले महीने 26 मार्च को वाराणसी के सारनाथ स्थित एक होटल के कमरे में मृत मिली थीं। उनका शव होटल के कमरे में फांसी के फंदे से झूलता हुआ मिला था। वो यहां पर एक फिल्म की शूटिंग के सिलसिले में पहुंची थीं।

आकांक्षा की मां ने समर सिंह और उसके भाई संजय सिंह पर उनकी बेटी को ब्लैकमेल करने और आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया था। तभी से यूपी पुलिस को इनकी तलाश थी। इस मामले में आरोपी सिंगर समर सिंह और उसके भाई संजय सिंह के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी हुआ था।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें