Alia Bhatt और Ranbir Kapoor की पार्टी में पहुंचे किंग खान, छप्पर फाड़ एंट्री ने उड़ा दिए मेहमानों के होश

Alia Ranbir SRK Viral Video: गंगूबाई और रॉकस्टार के आशियाने की हाउस वार्मिंग पार्टी में जब शाहरुख खान ने मारी एंट्री तो कुछ ऐसा हुआ माहौल। सोशल मीडिया पर वायरल हो रही वीडियो में शाहरुख खान ने आलिया के घर का छप्पर ही फाड़ दिया। देखिए क्या है सारा माजरा-

अपडेटेड Feb 15, 2024 पर 2:08 PM
@Biryani_babe Reddit अकाउंट पर शेयर की गई वीडियो से लिए गए स्क्रीनशॉट

Alia Ranbir SRK Viral Video: इन दिनों ऐड के क्रिएटिव (Viral Ads) होने में स्क्रिप्ट से ज्यादा एक्टर्स की एक्टिंग का कमाल है। अब रणवीर सिंह (Ranveer Singh) की जॉनी सिन्स (Johnny Sins) वाली ऐड हो या अब आलिया भट्ट और रणबीर कपूर (Alia Bhatt and Ranbir Kapoor) की। दोनों में ह्यूमर और कॉमेडी का परफेक्ट बैलेंस है। गंगूबाई काठियावाड़ (Gangubai) और रॉकस्टार (Rockstar) जब घर पर हाउस वार्मिंग रखेंगे तो पूरा बॉलीवुड आएगा ही। TMT सरिया की इस ऐड में आलिया अपने आइकॉनिक गंगूबाई के कैरेक्टर को प्ले कर रही हैं। फिर अपनी सखियों को बता रही हैं कि है ना उनका भी चांद सा घर। दूसरी ओर उनके हस्बैंड द रॉकस्टार लोगों को रॉक करने के लिए कह रहे हैं।

शाहरुख खान जब पहुंचे पार्टी में

अब किसी की पार्टी हो और किंग खान ना आएं तो ऐसा हो ही नहीं सकता। रईस के कैरेक्टर को लेकर किंग खान ने छप्पर फाड़ एंट्री की। आलिया द गंगूबाई और रणबीर द रॉकस्टार के घर के छत की धज्जियां ही उड़ा दी। आलिया भट्ट उनकी इ धमाकेदार एंट्री पर कहती हैं कि सीधा घर में घुसे हैं रईस भाई। तो किंग खान भी उन पर फिल्म का आइकॉनिक डायलॉग चिपका देते हैं कि मां कहती थी कि कोई भी पार्टी छोटी या बड़ी नहीं होती। जाना जरूर। रणबीर कपूर द जॉर्डन ने उन्हें प्वाइंट आउट किया कि छत तोड़ने की क्या जरूरत थी दरवाजे से ही आ जाते। अब शाहरुख खान हाथ में थॉर की तरह हथौड़ा तो नहीं लेकिन सरिया लेकर आए हैं। इसके साथ ही ब्रांड को प्रमोट भी कर देते हैं।

New Ranbir, Alia, SRK ad byu/Biryani_babe inBollyBlindsNGossip


Alia Bhatt अब बिजनेस की दुनिया में धाक जमाने को तैयार, काम और फैमिली के बीच बिठा रहीं तालमेल

एक्टर रणबीर कपूर को ED ने क्यों भेजा नोटिस? क्या है महादेव बेटिंग ऐप घोटाला? जानें पूरी डिटेल

देखिए वायरल वीडियो में किंग खान और रणबीर कपूर क्यों आए आमने-सामने

अब ऐड के नाम पर ये क्रॉस ओवर हर किसी को पसंद आए जरूरी नहीं। कुछ का कहना है कि इस स्टील ब्रांड के पास जरूर काफी पैसा है। वहीं कुछ यूजर्स को इस तरह के ऐड्स पसंद आ रहे हैं। आपको रणवीर सिंह का नया ऐड तो याद होगा ही। जिसमें लोगों के बेडरूम में होने वाली कनवर्सेशन को एक टीवी सोप के जरिए दिखाया गया। इस ब्रांड का पर्मोशन करने के लिए खुद जॉनी भैया आए। लगो कई दिनों तक इस ऐड की चर्चा करते रहे। हर तरफ इसके वीडियोज और मीम ही सर्कुलेट होते रहे। कभी ऐड्स के जिंगल्स को गाते रहने वाली जेनरेशन अब एक्टर्स के इस कॉलैब के जरिए ब्रांड प्रमोशन के तुक को समझ रही है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।