Get App

Allu Arjun: जेल से बाहर आते ही अल्लू अर्जुन का इस तरह हुआ ग्रैंड वेलकम, एक्टर के गले लगते ही इमोशनल हुईं पत्नी, सामने आया वीडियो

Allu Arjun: अल्लू अर्जुन जेल से रिहा होने के बाद अपने घर आ गए हैं। एक्टर के घर पहुंचते ही उनका शानदार स्वागत किया गया। एक्टर की पत्नी स्नेहा उनसे गले मिलकर भावुक हो गई। परिवार वालों से मिलने के बाद अल्लू अर्जुन ने मीडिया से बात भी की

MoneyControl Newsअपडेटेड Dec 14, 2024 पर 1:41 PM
Allu Arjun: जेल से बाहर आते ही अल्लू अर्जुन का इस तरह हुआ ग्रैंड वेलकम, एक्टर के गले लगते ही इमोशनल हुईं पत्नी, सामने आया वीडियो
Allu Arjun: जेल से बाहर आते ही अल्लू अर्जुन का इस तरह हुआ ग्रैंड वेलकम, एक्टर के गले लगते ही इमोशनल हुईं पत्नी, सामने आया वीडियो

Allu Arjun: तेलुगु सुपरस्टार अल्लू अर्जुन को जमानत मिलने के बाद भी एक रात में जेल में गुजारनी पड़ी। जेल में एक रात बिताने के बाद एक्टर आज सुबह- सुबह जेल से बाहर आ गए हैं। बाहर आते ही अल्लू अर्जुन सबसे पहले पिता के साथ हैदराबाद में गीता आर्ट्स गए। इसके बाद वह अपने घर के लिए रवाना हुए, जहां पर उनके परिवार के लोग और फैंस काफी बेसब्री से एक्टर के आने का इंतजार कर रहे थे। जैसे ही अल्लू अर्जुन अपने घर पहुंचे एक्टर का वहां पर शानदार स्वागत किया गया।

एक्टर से गले मिलकर उनकी पत्नी स्नेहा भावुक नजर आई तो वहीं इनके बच्चे भी दौड़कर उनके के पास आए। अल्लू अर्जुन ने परिवार वालों से मिलने के बाद मीडिया से बात भी की।

एक्टर की पत्नी हुईं इमोशनल

ये वीडियो न्यूज एजेंसी एएनआई ने शेयर किया है, वीडियो में अल्लू अर्जुन की कार उनके घर में प्रवेश करती हुई दिखाई दे रही है, जहां पर उनके परिवार ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। अभिनेता को देखते ही उनका बेटा दौड़कर उनके पास आता है और उनको गले लगा लेता है। इसके बाद एक्टर अपनी पत्नी स्नेहा रेड्डी को गले लगाया इस पल में स्नेहा काफी भावुक हो जाती है। एक्टर फिर अपनी बेटी को गले लगाते हैं, इसके बाद वह घर के बाकी सदस्यों में भी मिलते हैं। वहीं एक्टर की मां भी अपने बेटे का इंतजार करती हुए दिखाई देती है। अल्लू अर्जुन घर आते ही अपनी मां के पैर छूकर आर्शीवाद और फिर उनके साथ ही घर के अंदर गए। अर्जुन की मां ने घर आते ही उनकी नजर भी उतारी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें