Mirzapur के दिवाने अब नहीं देख पाएंगे मुन्ना भैया का जलवा, दिवेंदु ने सीरीज छोड़ने के पीछे बताई ये वजह

Mirzapur के सीजन 3 में मुन्ना भैया नहीं दिखाई देंगे। किरदार को निभाने वाले दिवेंदु शर्मा ने बताया कि किरदार बेहद डार्क था और इससे बाहर आना काफी मुश्किल। पर्सनैलिटी पर इसका असर दिखने लगा था। ऐसे में सीजन 3 में काम करना उन्हें सही नहीं लगा। जानिए मिर्जापुर 3 से जुड़ी सारी अपडेट्स-

अपडेटेड Apr 07, 2024 पर 10:08 PM
Humans of Bombay को दिए गए इंटरव्यू में दिव्येंदु शर्मा ने मिर्जापुर 3 से जुड़ी अपडेट

Mirzapur की आन-बान-शान मुन्ना भैया (Munna Bhaiya) ने सीरीज के सीजन 3 से पल्ला झाड़ लिया है। अब आपको मुन्ना भैया का टशन और एग्रैशन तीसरे सीजन में नहीं दिखाई देगा। जहां तीसरे सीजन में अली फजल, पंकज त्रिपाठी, रसिका दुगल और श्वेता त्रिपाठी (Shweta Tripathi) दिखाई दे रही हैं वहीं दिव्येंदु शर्मा ने खुद कंफर्म किया है कि वो तीसरे सीजन में काम नहीं करने जा रहे हैं। अपने हालिया इंटरव्यू में एक्टर ने अनाउंस किया कि वो मिर्जापुर 3 (Mirzapur New Season) का हिस्सा नहीं रहेंगे। मिर्जापुर में मुन्ना त्रिपाठी का किरदार काफी भयावह था। खून-खराबे और प्रतिशोध से भरे इस कैरेक्टर को भले ही लोगों का प्यार मिला लेकिन दिव्येंदु का इस पर कुछ और ही ख्याल है।

Mirzapur का किरदार पर्सनैलिटी पर डाल रहा था असर

दिव्येंदु कहते हैं कि जब मैं कैरेक्टर में था तो ये मेरी असल पर्सनैलिटी पर असर जालने लगा था। हमें कभी-कभी कैरेक्टर को ओवर रोमैंटेसाइज करने के लिए उसके भीतर इतना नहीं घुस जाना चाहिए। ये बिलकुल आसान नहीं होता है। कभी-कभी ये मेरे लिए बहुत ही ज्यादा डार्क हो जाता था। मैं घुटन महसूस करने लगा था। ये इतना ट्रिकि होता है कि आपको खुद भी इसका एहसास नहीं रहता। जब आप इससे बाहर आते हैं तो आपको एहसास होता है कि वो कितना भयानक था।


मिर्जापुर के नए सीजन का फैंस को इंतजार

मिर्जापुर 3 गुड्डू और गोलू के बीच माफिया को लेकर जंग है। वहीं कालीन भैया के सिंहासन को बुरी तरह से हिला चुके गुड्डू भैया अपना सब गंवा चुके हैं। दो सीजन की पॉपुलैरिटी के बाद अब फैंस को तीसरे सीजन का इंतजार है।

सुप्रीम कोर्ट ने Amazon Prime Video और मिर्जापुर वेब सीरीज के निर्माता को जारी किया नोटिस

मिर्जापुर सीरीज में 'ललित' का किरदार निभाने वाले एक्टर ब्रह्माा मिश्रा की हार्ट अटैक से मौत, बाथरूम में 3 दिनों तक सड़ता रहा लाश

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।