Mirzapur की आन-बान-शान मुन्ना भैया (Munna Bhaiya) ने सीरीज के सीजन 3 से पल्ला झाड़ लिया है। अब आपको मुन्ना भैया का टशन और एग्रैशन तीसरे सीजन में नहीं दिखाई देगा। जहां तीसरे सीजन में अली फजल, पंकज त्रिपाठी, रसिका दुगल और श्वेता त्रिपाठी (Shweta Tripathi) दिखाई दे रही हैं वहीं दिव्येंदु शर्मा ने खुद कंफर्म किया है कि वो तीसरे सीजन में काम नहीं करने जा रहे हैं। अपने हालिया इंटरव्यू में एक्टर ने अनाउंस किया कि वो मिर्जापुर 3 (Mirzapur New Season) का हिस्सा नहीं रहेंगे। मिर्जापुर में मुन्ना त्रिपाठी का किरदार काफी भयावह था। खून-खराबे और प्रतिशोध से भरे इस कैरेक्टर को भले ही लोगों का प्यार मिला लेकिन दिव्येंदु का इस पर कुछ और ही ख्याल है।
