Get App

अब Amazon पर नहीं मिलेंगी ब्रेक-फ्री फिल्में, इस कारण बदल गई Prime Video की पॉलिसी

Amazon Prime Video News: एमेजॉन प्राइम वीडियो पर जल्द ही बिना ऐड के मूवीज और वेब सीरीज नहीं देख पाएंगे। एमेजॉन ने खुद इसका ऐलान किया है। ऐलान के मुताबिक 29 जनवरी से इसकी प्राइम वीडियो स्ट्रीमिंग सर्विस में अब ऐड भी दिखाए जाएंगे। हालांकि अगर पूरी तरह से ऐड फ्री एंजॉय करना चाहते हैं तो इसका भी रास्ता एमेजॉन ने सुझाया है

Edited By: Moneycontrol Newsअपडेटेड Dec 28, 2023 पर 5:37 PM
अब Amazon पर नहीं मिलेंगी ब्रेक-फ्री फिल्में, इस कारण बदल गई Prime Video की पॉलिसी
Amazon ने सब्सक्राइबर्स को Prime Video में ऐड पॉलिसी लागू करने की तारीख से जुड़ा जो मेल भेजा है, उसमें इसे लागू करने की वजह भी बताई है।

Amazon Prime Video News: एमेजॉन प्राइम वीडियो पर जल्द ही बिना ऐड यानी विज्ञापन के मूवीज और वेब सीरीज नहीं देख पाएंगे। एमेजॉन ने खुद इसका ऐलान किया है। ऐलान के मुताबिक 29 जनवरी से इसकी प्राइम वीडियो स्ट्रीमिंग सर्विस में अब ऐड भी दिखाए जाएंगे। हालांकि जिन्होंने प्राइम वीडियो का सब्सक्रिप्शन लिया हुआ है, जैसे कि सालाना 139 डॉलर या महीने का 8.99 डॉलर का प्लान तो उन्हें ऐड कम दिखाए जाएंगे। हालांकि अगर पूरी तरह से ऐड फ्री एंजॉय करना चाहते हैं तो इसका भी रास्ता एमेजॉन ने सुझाया है। इसके लिए सब्सक्राइबर्स को हर महीने 2.99 डॉलर की अतिरिक्त फीस देनी होगी।

किन-किन देशों में लागू होगा Prime Video में ऐड का नियम

एमेजॉन ने मंगलवार को इसका खुलासा किया कि 29 जनवरी से ऐड शुरू हो जाएंगे। कंपनी ने इस बदलाव का सितंबर में ही ऐलान कर दिया था। कंपनी के खुलासे के मुताबिक अगले साल के शुरुआती महीनों में इसे अमेरिका, ब्रिटेन जर्मनी और कनाडा में लागू किया जाएगा। इसके बाद इसे फ्रांस, इटली, स्पेन, मैक्सिको और ऑस्ट्रेलिया में इसे लागू किया जाएगा।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें