एकदम दुरुस्त हैं अमिताभ बच्चन, सेहत खराब होने की खबरों को बताया 'फेक न्यूज'

15 मार्च को अमिताभ बच्चन की सेहत खराब होने और हॉस्पिटल में भर्ती होने की खबर आने के बाद सोशल मीडिया पर बिग बी की सेहत को लेकर चिंता और उनके जल्दी ठीक होने की दुआओं की पोस्ट की बाढ़ आ गई। लेकिन शाम को ISPL के फाइनल मैच माझी मुंबई बनाम टाइगर्स ऑफ कोलकाता के दौरान बिग बी और अभिषेक बच्चन की स्टेडियम की फोटो और वीडियो सामने आई

अपडेटेड Mar 16, 2024 पर 8:57 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
15 मार्च कोपूरे दिन सोशल मीडिया पर #AmitabhBachchan और #KokilabenHospital टॉप ट्रेंड में रहे।

बॉलीवुड के शंहशाह अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) ने अपनी सेहत खराब होने की खबरों को 'फेक न्यूज' बताया है। इसके साथ ही उनके अस्पताल में भर्ती होने की अफवाहों पर विराम लग गया है। 15 मार्च को ऐसी खबर आई थी कि पैर में खून का थक्का जमने या आर्टरी ब्लॉक होने के कारण एंजियोप्लास्टी के लिए अमिताभ बच्चन मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती हुए हैं। इसके बाद सोशल मीडिया पर बिग बी की सेहत को लेकर चिंता और उनके जल्दी ठीक होने की दुआओं की पोस्ट की बाढ़ आ गई।

अस्पताल जाने की खबरें सामने आने के कुछ घंटों बाद शाम को, थाणे के दादोजी कोंडादेव स्टेडियम में इंडियन स्ट्रीट प्रीमियर लीग (ISPL) के फाइनल मैच माझी मुंबई बनाम टाइगर्स ऑफ कोलकाता के दौरान अमिताभ बच्चन और उनके बेटे अभिषेक बच्चन की फोटो सामने आई।

जब किसी ने पूछा, 'आप कैसे हैं?..'


सोशल मीडिया पर आए एक वीडियो में, अमिताभ बच्चन स्टेडियम से बाहर निकलते हुए दिखाई दे रहे हैं। तभी भीड़ में से कोई उनसे उनके स्वास्थ्य के बारे में पूछ रहा है। बिग बी हाथों से इशारा कर रहे हैं कि सब कुछ ठीक है। इसके बाद उस शख्स ने उनसे पूछा, ‘‘आप कैसे हैं? सब ठीक है? इस पर बच्चन ने कहा ‘‘फर्जी खबरें’’ आई हैं।

सोशल मीडिया में टॉप ट्रेंड में रहे अमिताभ

15 मार्च को दोपहर में खबरें आनी शुरू हुई थीं, जिनमें कहा गया कि बिग बी रुटीन चेकअप के लिए कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल गए थे। अन्य खबरों में कहा गया कि उन्हें एंजियोप्लास्टी के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, ताकि उनके पैर में ‘ब्लॉकेज’ को दूर किया जा सके। कुछ खबरों में यह भी बताया गया कि उनकी एंजियोप्लास्टी हो गई है। लेकिन इस बारे में न ही अमिताभ बच्चन की ओर से ओर न ही हॉस्पिटल की ओर से कोई पुष्टि की गई। हालांकि पूरे दिन सोशल मीडिया पर #AmitabhBachchan और #KokilabenHospital टॉप ट्रेंड में रहे।

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah की बबीता ने सगाई से किया इनकार, Munmun Dutta ने खबरों को बताया झूठा और बेबुनियाद

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।