बॉलीवुड के शंहशाह अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) ने अपनी सेहत खराब होने की खबरों को 'फेक न्यूज' बताया है। इसके साथ ही उनके अस्पताल में भर्ती होने की अफवाहों पर विराम लग गया है। 15 मार्च को ऐसी खबर आई थी कि पैर में खून का थक्का जमने या आर्टरी ब्लॉक होने के कारण एंजियोप्लास्टी के लिए अमिताभ बच्चन मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती हुए हैं। इसके बाद सोशल मीडिया पर बिग बी की सेहत को लेकर चिंता और उनके जल्दी ठीक होने की दुआओं की पोस्ट की बाढ़ आ गई।
