महानायक अमिताभ बच्चन Project K फिल्म की शूटिंग के दौरान घायल, एक्शन सीन के दौरान पसली में लगी चोट

बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) हैदराबाद में बाहुबली फेम प्रभास की फिल्म 'प्रोजेक्ट के' की शूटिंग कर रहे थे। बॉलीवुड मेगास्टार ने बताया कि एक एक्शन सीन के दौरान उनकी पसलियों में चोट आई है। फिल्म की शूटिंग रद्द कर दी गई है। बताया जा रहा है कि एक्शन सीन करते हुए अमिताभ बच्चन को चोट लगी

अपडेटेड Mar 06, 2023 पर 11:07 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
दिग्गज अभिनेता ने अपने ब्लॉग में इस बात की जानकारी दी है। अमिताभ फिलहाल मुंबई में अपने घर पर आराम कर रहे हैं

बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) हैदराबाद में अपनी आने वाली फिल्म 'प्रोजेक्ट के (Project K)' की शूटिंग के दौरान घायल हो गए हैं। दिग्गज अभिनेता ने अपने ब्लॉग में इस बात की जानकारी दी है। अमिताभ फिलहाल मुंबई में अपने घर पर आराम कर रहे हैं। वह बाहुबली फेम प्रभास की फिल्म 'प्रोजेक्ट के' की शूटिंग कर रहे थे। बॉलीवुड मेगास्टार ने बताया कि एक एक्शन सीन के दौरान उनकी पसलियों में चोट आई है। एक्शन सीन करते हुए अमिताभ को चोट लगी। फिलहाल, फिल्म की शूटिंग रद्द कर दी गई है।

बिग बी ने अपने ब्लॉग में लिखा है कि रिब (पसली) में मांसपेशी फट गई है। शूटिंग को रद्द कर दिया गया है। पट्टी बांधी गई है और इलाज किया जा रहा है। काफी ज्यादा दर्द हो रहा है। हिलने-डुलने में तकलीफ हो रही है। सांस लेने में भी दिक्कत आ रही है। इस दर्द के लिए मुझे कुछ दवाएं दी गई हैं। ठीक होने में अभी कुछ हफ्ते लगेंगे। अभिनेता ने बताया कि वह एक एक्शन सीक्वेंस के दौरान घायल हो गए। दाहिने पसली में मांसपेशियों में चोट लग गई।

उन्होंने कहा कि शूटिंग को रद्द करना पड़ा, क्योंकि चोट से उबरने में उन्हें कई हफ्ते लगेंगे। चोट के बाद, अमिताभ ने एक डॉक्टर से सलाह ली और हैदराबाद के AIG अस्पताल में सीटी स्कैन कराया और घर वापस चले गए। डॉक्टरों ने उन्हें आराम करने की सलाह दी है, क्योंकि चोट को ठीक होने में कम से कम कुछ हफ्ते लगेंगे। सुपरस्टार ने स्वीकार किया, "सांस लेने और हिलने-डुलने में दर्द हो रहा है।"


अमिताभ बच्चन ने कहा कि वह मोबाइल पर उपलब्ध रहेंगे, लेकिन ज्यादातर बेड रेस्ट पर हैं। इसके अलावा, उन्होंने कहा कि आज शाम जलसा के बाहर फैंस से मिलना मुश्किल होगा। उन्होंने फैंस को सलाह दी कि वे उनके बंगले पर न आएं। हर रविवार को अमिताभ बच्चन के जलसा पर फैंस की भीड़ उमड़ती है, जहां सुपरस्टार अपने प्रशंसकों का अभिवादन स्वीकार करते हैं।

ये भी पढ़ें- नवाजुद्दीन सिद्दीकी के भाई शमास ने किया चौंकाने वाला दावा, कहा- एक्टर ने सिर्फ बेटी को ही बंगले में घुसने की दी इजाजत

उन्होंने कहा कि बाकी सब ठीक है। बता दें कि 'प्रोजेक्ट के' एक एक्शन फिल्म है। इस फिल्म को नाग अश्विन ने डायरेक्ट किया है। इसमें अमिताभ बच्चन के अलावा प्रभास, दीपिका पादुकोण और दिशा पाटनी भी मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म 12 जनवरी, 2024 को रिलीज होगी।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।