Get App

महानायक अमिताभ बच्चन Project K फिल्म की शूटिंग के दौरान घायल, एक्शन सीन के दौरान पसली में लगी चोट

बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) हैदराबाद में बाहुबली फेम प्रभास की फिल्म 'प्रोजेक्ट के' की शूटिंग कर रहे थे। बॉलीवुड मेगास्टार ने बताया कि एक एक्शन सीन के दौरान उनकी पसलियों में चोट आई है। फिल्म की शूटिंग रद्द कर दी गई है। बताया जा रहा है कि एक्शन सीन करते हुए अमिताभ बच्चन को चोट लगी

Curated By: Akhileshअपडेटेड Mar 06, 2023 पर 11:07 AM
महानायक अमिताभ बच्चन Project K फिल्म की शूटिंग के दौरान घायल, एक्शन सीन के दौरान पसली में लगी चोट
दिग्गज अभिनेता ने अपने ब्लॉग में इस बात की जानकारी दी है। अमिताभ फिलहाल मुंबई में अपने घर पर आराम कर रहे हैं

बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) हैदराबाद में अपनी आने वाली फिल्म 'प्रोजेक्ट के (Project K)' की शूटिंग के दौरान घायल हो गए हैं। दिग्गज अभिनेता ने अपने ब्लॉग में इस बात की जानकारी दी है। अमिताभ फिलहाल मुंबई में अपने घर पर आराम कर रहे हैं। वह बाहुबली फेम प्रभास की फिल्म 'प्रोजेक्ट के' की शूटिंग कर रहे थे। बॉलीवुड मेगास्टार ने बताया कि एक एक्शन सीन के दौरान उनकी पसलियों में चोट आई है। एक्शन सीन करते हुए अमिताभ को चोट लगी। फिलहाल, फिल्म की शूटिंग रद्द कर दी गई है।

बिग बी ने अपने ब्लॉग में लिखा है कि रिब (पसली) में मांसपेशी फट गई है। शूटिंग को रद्द कर दिया गया है। पट्टी बांधी गई है और इलाज किया जा रहा है। काफी ज्यादा दर्द हो रहा है। हिलने-डुलने में तकलीफ हो रही है। सांस लेने में भी दिक्कत आ रही है। इस दर्द के लिए मुझे कुछ दवाएं दी गई हैं। ठीक होने में अभी कुछ हफ्ते लगेंगे। अभिनेता ने बताया कि वह एक एक्शन सीक्वेंस के दौरान घायल हो गए। दाहिने पसली में मांसपेशियों में चोट लग गई।

उन्होंने कहा कि शूटिंग को रद्द करना पड़ा, क्योंकि चोट से उबरने में उन्हें कई हफ्ते लगेंगे। चोट के बाद, अमिताभ ने एक डॉक्टर से सलाह ली और हैदराबाद के AIG अस्पताल में सीटी स्कैन कराया और घर वापस चले गए। डॉक्टरों ने उन्हें आराम करने की सलाह दी है, क्योंकि चोट को ठीक होने में कम से कम कुछ हफ्ते लगेंगे। सुपरस्टार ने स्वीकार किया, "सांस लेने और हिलने-डुलने में दर्द हो रहा है।"

सब समाचार

+ और भी पढ़ें