अमिताभ बच्चन ने शेयर किया हेल्थ अपडेट! शूटिंग के दौरान लगी थी चोट, बिग बी ने अब खुद बताया अपना हाल

अमिताभ बच्चन 80 साल के हो गए हैं। लेकिन आज भी वो युवा अभिनेताओं को कड़ी टक्कर देते हैं। सुपरस्टार के पास फिल्मों की लाइन लगी हुई है। साथ ही वह तमाम ब्रैंड एन्डॉर्समेंट्स और रिएलिटी शोज भी कर रहे हैं। हाल ही में खबर सामने आई थी कि हैदराबाद में फिल्म Project K की शूटिंग करते समय एक एक्शन सीन के दौरान बिग बी बुरी तरह चोटिल हो गए। उनकी पसलियों में चोट आई थी। सुपरस्टार ने अब फैंस के साथ अपने हेल्थ अपडेट को शेयर किया है

अपडेटेड Mar 20, 2023 पर 3:24 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Amitabh Bachchan ने फैंस का उनकी प्रार्थनाओं के लिए शुक्रिया अदा किया है। साथ ही बिग बी ने बताया कि वह ठीक हो रहे हैं

फिल्म ‘प्रोजेक्ट के (Project K)’ के लिए एक एक्शन सीन फिल्माते समय घायल हुए दिग्गज अभिनेता अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) ने फैंस का उनकी प्रार्थनाओं के लिए शुक्रिया अदा किया है। साथ ही बिग बी ने बताया कि वह अब ठीक हो रहे हैं। बॉलीवुड के 'महानायक' ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर अपनी एक पुरानी तस्वीर शेयर की, जिसमें वह ‘रैंपवॉक’ करते नजर आ रहे हैं। बता दें कि अमिताभ बच्चन 80 साल के हो गए हैं। लेकिन आज भी वो युवा अभिनेताओं को कड़ी टक्कर देते हैं। सुपरस्टार के पास फिल्मों की लाइन लगी हुई है। साथ ही वह तमाम ब्रैंड एन्डॉर्समेंट्स और रिएलिटी शोज भी कर रहे हैं।

अमिताभ बच्चन को हाल ही में खबर सामने आई थी कि हैदराबाद में फिल्म 'प्रोजेक्ट के' (Project K) की शूटिंग करते समय एक एक्शन सीन के दौरान बिग बी बुरी तरह चोटिल हो गए। उनकी पसलियों में चोट आई थी। बिग बी ने अब फैंस के साथ अपने हेल्थ अपडेट को शेयर किया है।

अभिनेता ने तस्वीर एक पुरानी तस्वीर शेयर करते हुए इंस्टाग्राम पर लिखा, ‘प्रार्थनाओं और शुभकामनाओं के लिए शुक्रिया… मैं ठीक हो रहा हूं.. उम्मीद करता हूं कि जल्द ही रैंप पर वापस चलूंगा।’ बच्चन ने 5 मार्च को अपने निजी ब्लॉग के जरिए शूटिंग के दौरान अपने घायल होने की जानकारी दी थी।


उन्होंने लिखा था, "हैदराबाद में ‘प्रोजेक्ट के’ के लिए एक एक्शन दृश्य फिल्माते समय घायल हो गया। ‘रिब कार्टिलेज’ टूट गया और दाहिनी पसली का मांस फट गया है। शूट रद्द करना पड़ा। हैदराबाद के एआईजी अस्पताल में सीटी स्कैन किया गया। डॉक्टरों की सलाह पर वापस घर लौट आया…।"

बच्चन तभी से मुंबई में अपने घर पर आराम कर रहे हैं। डायरेक्टर नाग अश्विन की फिल्म ‘प्रोजेक्ट के’ में बाहुबली फेम प्रभास और दीपिका पादुकोण भी नजर आएंगे। फिल्म 12 जनवरी 2024 को बड़े पर्दे पर रिलीज होगी।

ये भी पढ़ें- महानायक अमिताभ बच्चन Project K फिल्म की शूटिंग के दौरान घायल, एक्शन सीन के दौरान पसली में लगी चोट

बता दें कि अमिताभ 1982 में मनमोहन देसाई की फिल्म ‘कुली’ की शूटिंग के दौरान सह-अभिनेता पुनीत इस्सर के साथ एक एक्शन सीन फिल्माते समय गंभीर रूप से घायल हो गए थे। वह कई महीनों तक मुंबई के एक अस्पताल में भर्ती रहे थे। बिग बी को 2018 में आई फिल्म ‘ठग्स ऑफ हिंदोस्तान’ के लिए एक एक्शन सीन फिल्माते समय भी पीठ और कंधे में चोट लगी थी।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।