VIDEO: माथे पर चंदन का लेप, गले में रुद्राक्ष! पत्नी अनुष्का शर्मा संग विराट कोहली ने किए बाबा महाकाल के दर्शन

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान विराट कोहली इस दौरान धोती पहने हुए थे। वह गले में रुद्राक्ष की माला पहने थे जबकि और सिर पर चंदन का लेप लगा हुआ था। वहीं, उनकी पत्नी और अभिनेत्री अनुष्का शर्मा ने हल्के गुलाबी रंग की साड़ी पहनी हुई थी। उन्होंने मंदिर में एक घंटे से अधिक समय बिताया। पति-पत्नी भस्म आरती में भी शामिल हुए

अपडेटेड Mar 04, 2023 पर 4:27 PM
कपल ने शनिवार तड़के मध्य प्रदेश के उज्जैन शहर के महाकालेश्वर मंदिर में भगवान शिव की पूजा की

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) और अभिनेत्री-पत्नी अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) ने उज्जैन के प्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिर (Mahakaleshwar temple in Ujjain) में बाबा महाकाल के दर्शन किए। इंदौर टेस्ट मैच में हार के बाद कोहली और अनुष्का मध्य प्रदेश के उज्जैन में स्थित महाकाल मंदिर गए। कपल ने शनिवार तड़के मध्य प्रदेश के उज्जैन शहर के महाकालेश्वर मंदिर में भगवान शिव की पूजा की। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और उनकी पत्नी ने सुबह 4 बजे ‘भस्म आरती’ की। कपल करीब 30 मिनट तक मंदिर के नंदी हॉल में बैठा रहा। उन्होंने गर्भगृह में ‘पंचामृत पूजा अभिषेक’ भी किया।

पति-पत्नी भस्म आरती में भी शामिल हुए। ये भस्म आरती सुबह 4 से 5.30 बजे के बीच होती है। आरती के बाद विराट अनुष्का ने महादेव का जलाभिषेक भी किया। वायरल तस्वीरों में विराट और अनुष्का दोनों आरती के वक्त मुख्य मंदिर के बाहर बैठे दिखाई दिए।

कोहली इस दौरान धोती पहने हुए थे। वह गले में रुद्राक्ष की माला पहने थे जबकि और सिर पर चंदन का लेप लगा हुआ था। वहीं, उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा ने हल्के गुलाबी रंग की साड़ी पहनी हुई थी। उन्होंने मंदिर में करीब एक घंटे से अधिक समय बिताया।


#WATCH | Actor Anushka Sharma & Cricketer Virat Kohli offered prayers to Lord Shiva at Mahakaleshwar temple in Ujjain, Madhya Pradesh today morning pic.twitter.com/FBq3KsrNU2

— ANI MP/CG/Rajasthan (@ANI_MP_CG_RJ) March 4, 2023

मंदिर से निकलने के बाद अनुष्का शर्मा ने पत्रकारों से कहा, ‘हम यहां दर्शन के लिए आए और सब कुछ अच्छे से हुआ। शुक्रिया।’ वहीं, विराट कोहली ने कहा, ‘जय महाकाल…आपका बहुत-बहुत धन्यवाद।’

#WATCH | Madhya Pradesh: Actor Anushka Sharma & Cricketer Virat Kohli visit Mahakaleshwar temple in Ujjain. pic.twitter.com/NKl8etcVGR

— ANI MP/CG/Rajasthan (@ANI_MP_CG_RJ) March 4, 2023

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चार मैचों की सीरीज के तीसरे मैच में शुक्रवार को भारतीय टीम को 9 विकेट से शिकस्त मिली थी। कोहली ने इस मैच की पहली पारी में 22 रन और दूसरी में 13 रन बनाए। बीते कुछ दिनों में यह कपल कई धार्मिक स्थलों पर गए हैं। बता दें कि महाकालेश्वर मंदिर देश के 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक है।

ये भी पढ़ें- Delhi Excise Policy Scam: कोर्ट ने मनीष सिसोदिया की CBI रिमांड 6 मार्च तक बढ़ाई, जमानत अर्जी पर 10 मार्च को होगी सुनवाई

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।