टीम इंडिया के पूर्व कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) और अभिनेत्री-पत्नी अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) ने उज्जैन के प्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिर (Mahakaleshwar temple in Ujjain) में बाबा महाकाल के दर्शन किए। इंदौर टेस्ट मैच में हार के बाद कोहली और अनुष्का मध्य प्रदेश के उज्जैन में स्थित महाकाल मंदिर गए। कपल ने शनिवार तड़के मध्य प्रदेश के उज्जैन शहर के महाकालेश्वर मंदिर में भगवान शिव की पूजा की। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और उनकी पत्नी ने सुबह 4 बजे ‘भस्म आरती’ की। कपल करीब 30 मिनट तक मंदिर के नंदी हॉल में बैठा रहा। उन्होंने गर्भगृह में ‘पंचामृत पूजा अभिषेक’ भी किया।
