Anushka Sharma: मुंबई में टीम इंडिया की टी20 वर्ल्ड कप जीत का शानदार जश्न मनाने के बाद क्रिकेटर विराट कोहली को शुक्रवार (5 जुलाई) को मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर देखा गया। खबर है कि दिग्गज क्रिकेटर अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा और बच्चों के साथ जीत का जश्न मनाने के लिए लंदन गए हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा फिलहाल अपने दो बच्चों वामिका और अकाय के साथ लंदन में हैं। विराट कोहली भी बारबाडोस से भारत लौटने के तुरंत बाद उनसे मिलने के लिए जाते देखे गए।
