Get App

'पिछले सप्ताह हमने देखा...': रणवीर इलाहाबादिया और समय रैना विवाद पर एआर रहमान का तंज

Ranveer Allahbadia Controversy: पॉडकास्टर रणवीर इलाहाबादिया और कॉमेडियन समय रैना पिछले सप्ताह अपने यूट्यूब शो इंडियाज गॉट लैटेंट के कारण विवादों के केंद्र में रहे। शो में उस समय हंगामा मच गया जब सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर रणवीर इलाहाबादिया ने 'माता-पिता के बीच सेक्स' को लेकर आपत्तिजनक मजाक किया। इसे कई लोगों ने अश्लील और अनुचित पाया

Akhileshअपडेटेड Feb 13, 2025 पर 9:39 PM
'पिछले सप्ताह हमने देखा...': रणवीर इलाहाबादिया और समय रैना विवाद पर एआर रहमान का तंज
Ranveer Allahbadia Controversy: पॉडकास्टर रणवीर इलाहाबादिया और कॉमेडियन समय रैना की हर तरफ आलोचना हो रही है

Ranveer Allahbadia Controversy: ऑस्कर विजेता मशहूर संगीतकार एआर रहमान ने सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर रणवीर इलाहाबादिया और कॉमेडियन समय रैना से जुड़े विवाद पर तंज कसा है। उन्होंने अप्रत्यक्ष रूप से प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि पिछले सप्ताह यह पता चला कि बिना सोचे समझे बोलने पर क्या होता है। रहमान ने विक्की कौशल की फिल्म 'छावा' के ऑडियो रिलीज के मौके पर यह बात कही। 'छावा' के लिए संगीत तैयार करने वाले रहमान ने बुधवार (12 फरवरी) रात मुंबई में कौशल के साथ मंच साझा किया। इस दौरान कौशल ने संगीतकार से 'केवल तीन इमोजी' में उनके संगीत को बयां करने के लिए कहा।

कुछ देर सोचने के बाद रहमान ने चुप्पी वाली इमोजी का संदर्भ देते हुए कहा, "आप चाहते हैं कि मैं अपना मुंह बंद रखूं।" पीटीआई के मुताबिक उन्होंने कहा, "मुझे लगता है कि पिछले सप्ताह हमने देखा कि मुंह खोलने पर क्या होता है।" इस पर कौशल और दर्शकों ने जोरदार ठहाके लगाए। रहमान से पहले कई हस्तियां इलाहाबादिया की टिप्पणी पर प्रतिक्रिया व्यक्त कर चुकी हैं।

कॉमेडियन समय रैना के यूट्यूब शो "इंडियाज गॉट लैटेंट" के दौरान की गईं इलाहाबादिया की टिप्पणियों को अनेक लोगों ने "अश्लील" एवं "गैर-जिम्मेदाराना" कहा है। रैना ने बुधवार रात कहा कि उन्होंने विवाद के मद्देनजर अपने यूट्यूब चैनल से "इंडियाज गॉट लैटेंट" के सभी एपिसोड हटा दिए हैं।रैना ने कहा कि वह सभी जांच एजेंसियों के साथ पूरा सहयोग करेंगे।

आलोचनाओं के बीच, फैशन इन्फ्लुएंसर उर्फी जावेद और अभिनेत्री राखी सावंत समेत कुछ लोगों ने रैना का समर्थन किया। कई बार कानूनी पचड़ों का सामना कर चुके हास्य कलाकार मुनव्वर फारुकी ने खुलकर रैना का समर्थन किया।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें