Get App

SEBI ने अरशद वारसी पर लगाया बैन, एक्टर बोले- 'स्टॉक्स के बारे में जीरो है नॉलेज', Twitter पर फैंस से की ये अपील

एक रिपोर्ट के मुताबिक, अभिनेता और उनकी पत्नी पर आरोप है कि दोनों ने YouTube पर भ्रामक वीडियो के जरिए साधना ब्रॉडकास्ट और शार्पलाइन ब्रॉडकास्ट लिमिटिड के शेयरों का प्रमोशन कर रहे थे और निवेशकों को गुमराह किया जा रहा था। आरोप है कि इस तरह के भ्रामक वीडियो के जरिए निवेशकों को करोड़ों रुपये की चपत लगाई गई

Curated By: Akhileshअपडेटेड Mar 03, 2023 पर 6:36 PM
SEBI ने अरशद वारसी पर लगाया बैन, एक्टर बोले- 'स्टॉक्स के बारे में जीरो है नॉलेज', Twitter पर फैंस से की ये अपील
SEBI ने अरशद वारसी और उनकी पत्नी समेत 45 लोगों पर सिक्योरिटी मार्केट में ट्रेड करने पर बैन लगा दिया है

बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता अरशद वारसी (Arshad Warsi) और उनकी पत्नी मारिया गोरेटी समेत 45 लोगों पर सिक्योरिटी एंड एक्सचेंज बोर्ड ऑफ इंडिया (SEBI) ने सिक्योरिटीज मार्केट में ट्रेड करने पर बैन लगा दिया है। रिपोर्ट के मुताबिक, SEBI को शिकायतें मिल रही थीं कि दो कंपनियां शेयरों की कीमतों के साथ हेरा-फेरी कर रही हैं। इनमें शार्पलाइन ब्रॉडकास्ट लिमिटिड और साधना ब्रॉडकास्ट लिमिटिड का नाम शामिल पाया गया। दोनों कंपनियों पर आरोप है कि निवेशकों को यू्-ट्यूब पर भ्रामक वीडियो के जरिए गुमराह किया जा रहा था।

एक रिपोर्ट के मुताबिक, अभिनेता और उनकी पत्नी पर आरोप है कि दोनों YouTube पर भ्रामक वीडियो के जरिए साधना ब्रॉडकास्ट और शार्पलाइन ब्रॉडकास्ट लिमिटिड के शेयरों का प्रमोशन कर रहे थे और निवेशकों को गुमराह किया जा रहा था। आरोप है कि इस तरह के भ्रामक वीडियो के जरिए निवेशकों को करोड़ों रुपये की चपत लगाई गई।

अभिनेता की सफाई

Munna Bhai MBBS, Golmaal और Ishqiya जैसी फिल्मों में अभिनय कर चुके अरशद वारसी ने एक ट्वीट कर पूरे मामले में सफाई दी है। अभिनेता ने अपने ट्विटर हैंडल पर एक पोस्ट किया और कहा कि उनके फैंस न्यूज में छप रही हर बात पर भरोसा न करें। उन्होंने कहा कि उन्हें और उनकी पत्नी को शेयरों और स्टॉक्स के बारे में जीरो नॉलेज है!

सब समाचार

+ और भी पढ़ें